नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के एक नए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आप किताबों का ऑर्डर कर सकते हैं और इन्हें घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
स्कूल बोर्ड की संबद्धता संख्या और अन्य विवरण के जरिए पर लॉग ऑन कर सकते हैं और आठ सितंबर तक 2018-19 सत्र के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। उन्हें ऑर्डर देने के वक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं है।
एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पोर्टल समूचे देश में एनसीईआरटी की किताबों के बेहतर वितरण को सुनिश्चित करेगा और उनकी उपलब्धता को लेकर स्कूलों तथा अभिभावकों की आशंकाओं का निदान करेगा। 
स्कूलों के पास यह विकल्प रहेगा कि वे एनसीईआरटी के नजदीकी विक्रेता या अहमदाबाद, कोलकाता, गुवाहाटी और बेंगलूरू में स्थित क्षेत्रीय उत्पाद एवं वितरण केंद्रो (आरपीडीसी) से पाठ्य पुस्तकें सीधे प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारी ने कहा कि जल्द ही कोई भी वेबसाइट पर लॉग इन करके ऑर्डर कर सकेगा। पुस्तकें उनके घरों तक नाम मात्र के डाक शुल्क पर पहुंचा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि खुदरा काउंटर पुस्तकों की बिक्री जारी रखेंगे।

एनसीईआरटी की पुस्तकों की अनुपलब्धता होने पर छात्रों के पास निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। एनसीईआरटी के अधिकारियों ने कहा कि अगर स्कूल वक्त पर ऑर्डर दे देते हैं तो उनकी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।

Post a Comment

Powered by Blogger.