सभी छात्रों को उनको मिले कॉलेज में 9 से 16 अगस्त तक सभी कागजातों और प्रमाणपत्रों के साथ पहुंच कर अपनी सीट पक्की करनी होगी
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा- नीट 2017 की दूसरे दौर की सीट बंटवारे के नतीजे www.mcc.nic.in पर घोषित कर दिए हैं.
जिन उम्मीदवारों ने 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वो इस वेबसाइट पर जा कर अपने नतीजे देख सकते हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, दूसरे राउंड की काउनसेलिंग के इस महीने खत्म होने के बाद खाली बची सीटों को राज्य कोटा में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
तय समय पर कागजात के साथ पहुंचें कॉलेज
सभी छात्रों को उनको मिले कॉलेज में 9 से 16 अगस्त तक सभी कागजातों और प्रमाणपत्रों के साथ पहुंच कर अपनी सीट पक्की करनी होगी. साथ ही जो छात्र इस राउंड में सीट ले लेते हैं उन्हें आगे के राउंड में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी.
इस परीक्षा के पहले राउंड के सीट एलौटमेंट के नतीजे 15 जुलाई को आए थे. ऑल-इंडिया कोटे की 8,248 सीटों में से लगभग 4000 सीटें एलौट की जा चुकी हैं.
Post a Comment
Post a Comment