जिम में ज्यादा अच्छी बॉडी बनाने के लिए बहुत से लोग स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपके लिए भारी पड़ सकता है. असल में एक शोध में ये बात सामने आई है कि पुरुष कसरत के साथ-साथ स्टेरॉयड का प्रयोग भी करते हैं तो यह उन्हें बांझ (इनफर्टाइल) बना सकता है.
स्टेरॉयड्स
जिम कर के बॉडी बनाने के है शोकीन , तो ये जानले वरना हो सकते हैं नपुंसक

Image: My Nah Care

आईवीएफ विशेषज्ञों की माने तो लंबे समय तक कठिन कसरत करने से शुक्राणुओं की संख्या में कमी आती है और इसी वजह से पुरुषों में बच्चा पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है. इसी के साथ ही अगर पुरुष स्टेरॉयड्स लेने लगते हैं तो उनमें बांझपन के बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है. पुरुषों को इससे जूस्पर्मिया नामक बीमारी होती है. जूस्पर्मिया होने पर वीर्य में शुक्राणु का निर्माण नहीं हो पाता है.
स्टेरॉयड्स
"जिम कर के बॉडी बनाने के है शोकीन , तो ये जानले वरना हो सकते हैं नपुंसक"

Image: Ravishly

हाल ही में हुए एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि लगभग एक प्रतिशत भारतीय पुरुष जूस्पर्मिया से प्रभावित हैं. इंदिरा आईवीएफ अस्पताल के आईवीएफ एक्सपर्ट अरविंद वेद बताते हैं कि ऐसे कई लोग हैं जो शरीर को स्वस्थ और सुदृढ़ रखने के लिए भारी कसरत लंबे समय तक करते हैं. लेकिन यह उनके शरीर में शुक्राणुओं की संख्या को कम कर सकता है. अगर कोई कसरत करके बहुत ज्यादा थक रहा है, तो उस पुरुष की तुलना में जो सामान्य कसरत करता है, भारी कसरत करने वाले व्यक्ति के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या घट जाती है.

Post a Comment

Powered by Blogger.