Related image
हेल्थ डेस्क। बारिश के मौसम में बीमार होने की संभावना अधिक रहती हैं। जरा सी चूक हमको बीमार कर सकती हैं। इस मौसम में खुद को बीमारियों से बचाना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। बारिश के मौसम में जुकाम, डेंगू, सर्दी, मलेरिया आपको जल्द अपना शिकार बना सकती हैं। साथ ही त्वचा की एलर्जी भी आपको हो सकती हैं। इनसे बचने के कुछ उपाय है जिनको अपनाकर आप काफी हद तक इन परेशानियों से बच सकते हैं। 
बारिश के मौसम में अगर आप भीग गए हैं। तो उसके बाद अच्छी तरह से नहाएं। क्योंकि बारिश के पानी में अधिक मात्रा में प्रदूषक तत्व होते हैं। जिसकी वजह से आपके बाल झड़ सकते हैं। इसलिए जहां तक हो सके बालों को शैपू या कंडीशनर से धोए। 
बारिश के मौसम में हर जगह पानी भरा रहता हैं। जहां तक हो सके पैरे गिले ना हो अगर पैर गिले हो जाएं तो पैरो को सुखाए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पैरों में फंगल की समस्या हो सकती हैं।  
बारिश के मौसम में उमस की वजह से पसीना बहुत आता हैं। खासतौर से सिर, ठोड़ी, मुंह और नाक पर चिपचिपा हो जाता हैं। ऐसे में अपने साथ रूमाल व टिश्यू पेपर अवश्य रखें। बारिश के मौसम में सफाई का ध्यान रखें। नहीं तो आप बैक्टीरिया की वजह से मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 
बारिश के मौसम में जहां तक हो सके महिलाएं और युवतियां मेकअप ना करें। बारिश में भीगने की वजह से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से पिंपल्स होने का खतरा रहता हैं। साथ ही त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं।

Post a Comment

Powered by Blogger.