24 अगस्‍त से शुरू होगा इंडिया इंटरनेशनल MSME एंड स्टार्टअप एक्सपो- 2017

नई दिल्ली. एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम द्वारा चौथे 'इंडिया इंटरनेशनल एमएसएमई एंड स्टार्टअप एक्सपो- 2017' के साथ दूसरे ''स्टार्टअप फेस्ट'' एवम ''लघु उद्योग व्यापार मेले'' का आयोजन 24 से 26 अगस्त को प्रगति मैदान दिल्ली में किया जा रहा है। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार के यह तीनों सामानांतर आयोजन कई गुणा बड़े होंगे। जिसमें देश भर से लगभग 30,000 से अधिक लघु उद्यमी ( रेहड़ी पटरी वालों से लेकर बड़े व माध्यम उद्यमियों तक) एवं एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला उद्यमी, निवेशक, महत्वाकांक्षी उद्यमी, बिज़नेस स्टूडेंट आदि इस प्रदर्शनी व सम्मलेन में हिस्सा लेंगे।
 
एमएसएमई फोरम के चेयरमैन व भाजपा सूक्ष्म एवम लघु उद्योग प्रकोष्ठ 2014 के संयोजक रजनीश गोयनका ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कॉमर्स मिनिस्ट्री के डीआईपीपी, इन्‍वेस्‍ट इंडिया व इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाईजेशन सहआयोजक के रूप में साथ दे रहे हैं। इनके आलावा रेलवे मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, साइंस एन्ड टेक्नोलॉजी मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, रोड ट्रांसपोर्ट डोनर, टेलीकॉम मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय का सहयोग भी प्राप्त होगा।

Post a Comment

Powered by Blogger.