बदमाश बने डॉक्टर, महिला को दी बेहोशी की दवा और लूट लिया सबकुछ
एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची दो महिलाओं का सबकुछ लूट लिया गया. वारदात उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है. यहां के जिला अस्पताल में बदमाशों ने डॉक्टर बनकर दो महिलाओं को नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद बदमाश महिलाओं के जेवर, मोबाइल और पैसे लूट कर फरार हो गए.
रविवार सुबह सुशीला नाम की पीड़िता जिला अस्पताल में अपनी दवा लेने आई थी. जबकि लूट की दूसरी शिकार बिमलेश का पति अस्पताल में भर्ती था. दोनों महिलाओं को कुछ बदमाशों ने खुद को डॉक्टर बताकर इंफेक्शन की दवा दे दी. दवा खाते ही दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं. जिसके बाद बदमाश उनका पैसा, जेवर और मोबाइल लेकर चम्पत हो गए.
घटना के बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नए तरीके से जिले में हुई लूट ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है.
पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Post a Comment

Powered by Blogger.