नासा ने निकाली थीं जॉब, सामने आयी ये दिलचस्प बात

यूं तो दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) में काम करने के लिए न जाने लोगों को कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है, लेकिन इस बार एक नौ साल के बच्चे ने यहां नौकरी के लिए आवेदन किया है. दिलचस्प यह है कि महज नौ साल के इस बच्चे ने खुद को ‘गार्जियन ऑफ गैलेक्सी’ बताया है और नासा में नौकरी करने की इच्छा जताई है.

अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाला जैक डेविस चौथी क्लास में पढ़ता है, लेकिन इसके कांफिडेंस ने नासा के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को भी अचंभित कर दिया है. बच्चे के इस आवेदन का नासा ने बड़े ही शानदार तरीके से जवाब दिया है.


बता दें कि नासा ने एलियन के प्रभाव से दुनिया को बचाने के लिए पोस्ट निकाली थीं. इसमें जैक डेविस ने भी आवेदन किया था. 


चौथी कक्षा के जैक ने नासा को लिखा यह पत्र-


प्रिय नासा,
मेरा नाम जैक डेविस है और मैं प्लैनेटनरी प्रोटेक्शन ऑफिसर की जॉब के लिए आवेदन करना चाहता हूं. मैं अभी नौ साल का हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं इस पद के लिए एकदम फिट रहूंगा. क्योंकि, मेरी बहन कहती है कि मैं भी एक एलियन की तरह ही दिखता हूं और मैंने हर तरह की स्पेस और एलियन की फिल्में देखी हैं जिससे मुझे अंतरिक्ष और इस दुनिया के बारे में काफी जानकारी है.
आपका
जैक डेविस
गार्जियन ऑफ गैलेक्सी
कक्षा-4


खासबात यह है कि नासा को इस बच्चे के पत्र का जवाब देने में पूरा एक दिन लग गया. नासा के ग्रह विज्ञान विभाग के निदेशक जिम ग्रीन ने जैक डेविस को नासा में रूचि रखने के लिए धन्यवाद देते हुए पत्र लिखा.


प्रिय जैक,
'आप 'गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी' हैं और आप नासा प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर बनना चाहते हैं. ये बहुत अच्छी बात है लेकिन हमें उज्जवल भविष्य वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की खोज है जो हमारी इस काम में मदद कर सकें, इसलिए आप पहले अच्छे से पढ़ाई करें. हमें आशा है कि आप एक दिन नासा का हिस्सा जरुर बनेंगे.'
जेम्स एल. ग्रीन
निदेशक,
ग्रह विज्ञान विभाग, नासा

Post a Comment

Powered by Blogger.