25 लाख रुद्राक्ष से बने 33 फीट ऊंचे महाशिवलिंग पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने चढ़ाया गंगाजल
जोधपुर: शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर सच्चियाय माता मंदिर के लिए प्रसिद्ध ओसियां में रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन 25 लाख रुद्राक्ष से निर्मित सवा 33 फीट ऊंचे अस्थाई शिवलिंग का अनावरण किया गया था। यह विश्व में सबसे ऊंचा शिवलिंग है। इसका निर्माण 9 से 17 जुलाई तक चलने वाले महाभिषेक के लिए किया गया है।

Image result for 25 लाख रुद्राक्ष से बनाया सवा 33 फीट का शिवलिंग, दुनिया में है सबसे ऊंचा

महाभिषेक करने ऋषिकेश से टैंकरों में लाया जा रहा गंगाजल...


पिछले साल जुलाई में यह आयोजन गुजरात के चोरवाड़ में हुआ था, जिसके आयोजकों में रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी भी शामिल थे। तब इसकी ऊंचाई 33 फीट रखी गई थी।
इसका आधार सीमेंट, बजरी और अन्य भवन निर्माण सामग्री से तैयार किया गया। फिर इस पर 25 लाख रुद्राक्ष सजाए गए। ऐसे में यह इस तरह नजर आता है, जैसे रुद्राक्ष से ही बना हो। महाभिषेक के लिए ऋषिकेश से टैंकरों में गंगाजल लाया जा रहा है। जोधपुर से मानसरोवर गए संतों से भी जल मंगवाया गया है।

Image result for 25 लाख रुद्राक्ष से बनाया सवा 33 फीट का शिवलिंग, दुनिया में है सबसे ऊंचा
पहुंचे 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

- ओसियां में कैलाश मानसरोवर धाम में बने सवा 33 फीट ऊंचे और 25 लाख रूद्राक्ष से सजे महाशिवलिंग के दर्शन करने रविवार को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।

- शिव भक्तों की अपार आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि दर्शन और अभिषेक के लिए सुबह से शाम तक करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया।

- सावन मास में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए पूरे राजस्थान सहित दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आिद प्रदेशों से शिव भक्त यहां पहुंच रहे हैं।

- रविवार को अवकाश होने के कारण जोधपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओसियां पहुंचे। इस दौरान जोधपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पर सिटी जैसा ट्रैफिक देखने को मिला।

- सोमवार को यहां 9 जुलाई से चल रही शिवपुराण कथा की पूर्णाहूति होगी। सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण लगातार दूसरे दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

- यह आयोजन कथावाचक बटुक भाई व्यास के सािन्नध्य में हो रहा है। रविवार को कथा श्रवण के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
4 बार लिम्का बुक में

Image result for 25 लाख रुद्राक्ष से बनाया सवा 33 फीट का शिवलिंग, दुनिया में है सबसे ऊंचा

महाभिषेक में सावन के पहले दिन सोमवार से 17 जुलाई तक रुद्राभिषेक, महारुद्र यज्ञ, शिवमहापुराण कथा, शिव बारात व महाआरती होगी। गौरतलब है कि सबसे ऊंचे शिवलिंग को लेकर कथाकार बटुकभाई व्यास का नाम चार बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।

Post a Comment

Powered by Blogger.