Image result for विमान के take off के समय फ्लाइट मोड पर इसलिए रखते हैं मोबाइल
टेक्नोलॉजी: विमान के टेकऑफ करने से कुछ देर पहले, फ्लाइट अटेंडर यात्रियों को सभी इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस फ्लाइट मोड पर रखने को कहते हैं।
हालांकि यात्री इस बात को समझ नहीं पाते कि एक छोटा सा स्‍मार्टफोन आखिर एक हाईटेक एयरक्राफ्ट की उड़ान में कैसे बाधा बन सकता है।
फ्लाइट मोड पर आपके सभी गैजेट्स, जीएसएम, ब्‍लूटूथ, वाईफाई आदि डिसेबल कर दिए जाते हैं। सीधी सी बात है कि आपका फोन या टैब किसी रेडियो के रिसीवर की तरह ही करता है।
अगर आपने स्‍मार्टफोन को फ्लाइट मोड पर नहीं रखा तो इसमें से निकलने वाले सिग्‍नल एयरक्राफ्ट के अतिसंवेदनशील इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस में बाधा पैदा कर सकता है।
जब आप फोन को लॉक कर देते हैं तो यह फिर भी नेटवर्क तलाशता रहता है। इसकी फ्रीक्‍वेंसी एयरक्राफ्ट के उपकरण से टकरा सकती है।
टेक ऑफ और लैंडिंग किसी भी विमान की उड़ान की सबसे चुनौतीपूर्ण घड़ी होती है। इस दौरान पायलट को फ्लाइट कंट्रोल सेंटर से लगातार कोआर्डिेनेशन बनाकर रखना होता है।
आपके गैजेट के सिग्‍नल इस रेडियो कम्‍युनिकेशन में समस्‍या खड़ी कर सकते हैं। हालांकि एक दो फोन चालू रहने से प्‍लेन क्रेश नहीं होगा लेकिन अगर हर कोई यह करने लगेगा तो गड़बड़ी पैदा हो जाएगी।
ऐसे में पायलट की सुविधा के लिये मोबाइलों को फ्लाइट प्रोफाइल पर रखा जाता है।
Powered by Blogger.