रिलायंस जियो ने आज दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर ही दिया। इस 4G LTE स्मार्टफोन का नाम ‘इंडिया का इंटेलीजेंट स्मार्टफोन’ रखा गया है। इस फोन को कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत मात्र 1500 रुपए रखी गई है
नहीं चलेगा whatsapp
इन फोन को वो लोग जरुर प्रयोग कर सकते है जिन्होंने व्हाट्सएप की आदत न लगाई हो। इस स्मार्टफोन में मन की बात और जियो चैट जैसे ऐप दिए गए है, लेकिन बहुत से ऐप को सम्मलित नहीं किया गया है। जिसमें व्हाट्सएप सबसे पहले आता है। शायद फ़ोन लॉन्च करते वक़्त ये सोचा गया हो,कि अगर व्हाट्सएप नहीं होगा तो लोगो को ठाक हार कर Jio Chat का सहारा लेना ही पड़ेगा जिससे jio के ऐप शायद फेमस हो जाए। हम ये भी उम्मीद करते हैं कि आनेवाले दिनों में शायद उपभोक्ताओ की ज़रुरत को देखते हुए व्हाट्सएप इस फ़ोन पर भी चल जाए।
अनलिमिटेड नाईट कालिंग का वादा भी बेमानी
रिलायंस जियो ने जियो यूज़र से वादा किया की उनको अनलिमिटेड नाईट कालिंग की सुविधा भी मिलेगी पर ये बात कंही पर नहीं बताई ये सुविधा पूरी रात के प्रयोग के लिए नहीं हैं ,यह तो रात को केवल तीन घंटे के लिए ही मिलेगी, 2AM से 5AM के लिए बस । इसमें दिए गए जियो पैक में एक डेली यूज़ेज लिमिट है।
500MB डाटा इस्तेमाल करने के बाद स्पीड हो जाएगी टाय-टाय फिस
यूज़र को 153 रुपये वाले प्लान में 500 MB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा लेकिन 500 MB खत्म होने के बाद इसकी स्पीड बहुत धीरे हो जाएगी, जो यूज़र के लिए परेशानी का कारण बन सकता हैं।