बहराइच. घर में सो रहे एक 7 साल के मासूम को गुरुवार रात तेंदुआ उठा ले गया। शुक्रवार को नींद खुलने पर पर‍िजनों को इसकी जानकारी हुई। पर‍िजन जब गांव के बाहर पहुंचे तो झाड़‍ियों के पास कई टुकड़ों में उसका शव पड़ा था। हालत ऐसा था कि चाहकर भी मां बेटे के शव को न छू सकी। वो दूर बैठकर ही रोती रही। 

Image result for दूर बैठकर रोती रही मां, चाहकर भी न छू सकी बेटे की बॉडी - PHOTOS

आगे पढ़‍िए क्या कहते हैं पर‍िजन...

- बहराइच जिले के मुकेरिया गांव न‍िवासी रमेश पाल ने बताया, उनका बेटा संजय (7)  बरामदे में सोया था। गुरुवार देर रात अचानक तेंदुआ आया और उसे उठा ले गया। इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

Image result for दूर बैठकर रोती रही मां, चाहकर भी न छू सकी बेटे की बॉडी - PHOTOS

- शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 4 बजे जब नींद खुली तो बेटा गायब था। उसे तलाशते हुए हम घर के बाहर न‍िकले तो उसका टुकड़ों में बंटा शव गांव के बाहर झाड़‍ियों में द‍िखाई पड़ा।
 
गुस्साए ग्रामीणों ने क‍िया सड़क जाम, लगाए आरोप
- घटना से नाराज गांववालों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर द‍िया। उन्होंने आरोप लगाया क‍ि ये घटना पुल‍िस प्रशासन की लापरवाही से हो रही है, क्योंक‍ि तेंदुए मासूम को न‍िवाला बना रहे हैं फ‍िर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Image result for दूर बैठकर रोती रही मां, चाहकर भी न छू सकी बेटे की बॉडी - PHOTOS

- ग्रामीणों ने बताया, कुछ महीने पहले भी इसी इलाके के आजाद नगर में एक लड़के को तेंदुए ने निवाला बनाया था।

Image result for दूर बैठकर रोती रही मां, चाहकर भी न छू सकी बेटे की बॉडी - PHOTOS

- करीब साढ़े 3 घंटे तक लोगों ने यातायात ठप रखा। बाद में एसडीएम के आश्वसान के बाद जाम खोला।

Image result for दूर बैठकर रोती रही मां, चाहकर भी न छू सकी बेटे की बॉडी - PHOTOS
 
क्या कहते हैं वन व‍िभाग के रेंजर 
- वन व‍िभाग के रेंजर रूस्तम परवेज ने बताया, मृतक के परिवार को 10 हजार की तात्कालिक सहायता दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठ‍ित कर कॉम्ब‍िंग शुरू कर दिया गया है।
Powered by Blogger.