कई ख़बरें ऐसी होती हैं, जिन्हें पढ़ने या सुनने के बाद आख़ें नम और दिल ख़ुश हो जाता है. ऐसी ही एक ख़बर मुंबई से भी आई है. ये कहानी एक ऐसी बच्ची की है, जो हालातों से लड़ कर अपने मम्मी-पापा का सपना पूरा करना चाहती है.
अपने परिवार का सपना पूरा करने का इरादा रखने वाली ये बच्ची इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल, Humans Of Bombay ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से एक बच्ची का ज़िक्र किया है, जो उच्च शिक्षा के लिए अपने माता-पिता से दूर हो जाती है. इस लड़की का पोस्ट बेहद भावुक कर देने वाला है.
इस पोस्ट में लिखा गया है, 'मैं एक छोटे से गांव से हूं. मेरे माता-पिता वहीं रहते हैं, लेकिन मैं यहां शहर में अपने अंकल और आंटी के साथ रहती हूं. क्योंकि मैं पढ़ना चाहती हूं. उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं बड़ी हो गई हूं, क्योंकि अब मैं पांचवी क्लास में पहुंच गई हूं और मैं उन्हें सही साबित करना चाहती हूं. इसलिए आज मैंने अपना स्कूल फ़ॉर्म ख़ुद पूरा भरा है. मुझे मेरा स्कूल बहुत पसंद है, क्योंकि वहां हम हर दिन कुछ नया सीखते हैं. मराठी मीडियम स्कूल होने के बावजूद वह हमें हिंदी और अंग्रेज़ी भी सिखाते हैं और मैं दोनों भाषाओं में नए शब्द सीखने के लिए उत्साहित रहती हूं.’ 
‘मैं नहीं जानती कि बड़ी होकर मैं क्या बनना चाहती हूं. मैं कुछ करना चाहती हूं, जिससे मेरे माता-पिता को मुझ पर गर्व हो सके. उन्होंने मुझे इतनी दूर भेजा ही इसलिए है, ताकि मैं पढ़ सकूं. मैं वो सब कुछ हासिल करना चाहती हूं, जिससे मेरे मम्मी-पापा पूरे गांव को गर्व से मेरे बारे में बता सकें.'
हम तो यही आशा करते हैं कि इस बच्ची की कोशिश रंग लाएगी और एक दिन ये अपने मम्मी-पापा का सपना ज़रूर पूरा करेगी.
Source : indiatimes

Post a Comment

Powered by Blogger.