घूमने के लिए छोड़ दी नौकरी, बन गया करोड़पतिघूमने के लिए छोड़ दी नौकरी, बन गया करोड़पति
दुनिया घूमने का सपना तो सभी संजोते हैं लेकिन उसे पूरा चंद लोग ही कर पाते हैं। ऐसे ही आयरलैंड के जॉनी वार्ड हैं।
इस तरह जुटाए पैसे
नार्थ आयरलैंड में रहने वाले 33 साल के जॉनी वार्ड का सपना था कि वह पूरी दुनिया घूमें। इसके लिए काफी पैसों की भी जरूरत थी। लेकिन जॉनी एक मिडिल क्‍लॉस फैमिली से थे। उनके पिता नहीं है, मां ने अकेले जॉनी की परवरिश की। जॉनी ने जब दुनिया घूमने की बात अपनी मां को बताई तो वह बेटे की इच्‍छा चाहकर भी पूरी न कर सकीं। साल 2006 में ग्रेजुएशन करने के बाद जॉनी ने अनाथ बच्‍चों के कैंप में काउंसलर की नौकरी कर ली। उस वक्‍त थाईलैंड में एक टूर लगा था, जहां जॉनी को अंग्रेजी पढ़ाने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। टीचिंग करते-करते जॉनी को ख्‍याल आया, क्‍यों न वह इसे अपनी ताकत बनाएं। यहां पर उन्‍होंने एक मेडिकल रिसर्च में भी भाग लिया, जिसमें उन्‍हें 3 हजार डॉलर की कमाई हुई।
197 देश घूम लिए
यह कमाई जॉनी के दुनिया भ्रमण की शुरुआत के लिए काफी थी। इस बात को करीब 10 साल हो गए हैं। अब नॉर्वे में उन्होंने 197 देश घूमने के बाद अपनी यात्रा समाप्त की। पूरे सफर में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।वह दो बार गिरफ्तार हुए, 20 देशों में वह अस्पताल में भर्ती हुए, आतंकवाद से भी जूझे और उन्हें अधिकारियों को रिश्वत तक देनी पड़ी। 
आज हैं एक मीडिया ब्रांड के मालिक
दुनिया घूमते-घूमते जॉनी को विचार आया क्‍यों न एक ट्रैवलिंग ब्‍लॉग बनाया जाए। उन्‍होंने वनस्टेप4वर्ड नामक एक ब्लॉग भी बनाया है। जो अब एक मीडिया ब्रांड बन चुका है। ऑफिस में नौकरी करने वाला जॉनी आज करोड़ों का मालिक बन चुका है। उसकी वेबसाइट पर एडवरटाइजिंग से बहुत उसमें वह अपने अनुभव साझा करते हैं। इससे उनकी 1.50 लाख डॉलर से भी अधिक कमाई होती है।

Post a Comment

Powered by Blogger.