मथुरा : पुलिस ने आज बताया कि वृंदावन में निम्बार्क आश्रम में एक तांत्रिक ने एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया । पुलिस के समक्ष महिला की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक उसने आरोप लगाया है कि तांत्रिक द्वारकादास ने उसके साथ तब दुष्कर्म किया जब उसका पति आरोपी के कहने पर एक रस्म करने कहीं दूर गया था ।
पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बीमारी के निदान के लिए आयी थी । पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से द्वारकादास फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.