मंगलवार को श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री अलुथगामगे स्थानीय टीवी चैनल में कहा कि मैनेजर रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि टीम में शामिल एक सीनियर खिलाड़ी ने मैच के दौरान ड्रेसिंग रुम में 50 से ज्यादा सिगरेट पी थी।

भारत ने जीता था 2011 का विश्व कप, अब श्रीलंका सरकार करेगी मैच फिक्सिंग की जांच- जानें क्या कहा..


नई दिल्ली: श्रीलंका के सरकार ने साल 2011 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए विश्व कप फाइनल मैच में फिक्सिंग की जांच के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और बाद में राजनेता बने अर्जुन रणतुंगा ने इसे लेकर अपनी आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद खेल मंत्री दयासिरी जयशेखर ने कहा कि हम जांच के तैयार हैं। अगर कोई लिखित शिकायत करता है तो करे। 


कुछ दिनों पहले श्रीलंका क्रकेट के दिग्गजों में शुमार और पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने साल 2011 के विश्व कप फाइनल को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि 2011 विश्व कप फाइनल मैच की जांच होनी चाहिए। क्योंकि 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े में खेला गया मैच फिक्स था। इसलिए इसकी जांच जरुरी है। जिसके बाद खेल मंत्री ने संवादताओं से बातचीत के कुछ देर बार मामले की जांच के आदेश दे दिए। 


गौरतलब है कि  2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत और श्रीलंका के मैच में श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 274 रन बनाए थे। जहां महेला जयवर्धने ने भारत के खिलाफ शानदार शकत लगाए थे। तो वहीं उस दौरान रणतुंगा भी मैच के लिए कमेंट्री कर रहे थे। जहां बाद में एक वीडियो जारी कर पूर्व खिलाड़ी ने कहा था कि जब फाइनल मैच भारत की जीत हुई तो उन्हें श्रीलंका की हार से काफी निराश हुई, लेकिन साथ ही थोड़ी शक भी हुआ था। 


तो वहीं मंगलवार को श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री अलुथगामगे स्थानीय टीवी चैनल में कहा कि मैनेजर रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि टीम में शामिल एक सीनियर खिलाड़ी ने मैच के दौरान ड्रेसिंग रुम में 50 से ज्यादा सिगरेट पी थी। और उसके बाद कप्तान कुमार संगाकारा ने बिना कोई कारण दिए मैच के बाद इस्तीफा देने की पेशकश की। 


उनका कहना कि मैच के दौरान ऐसी और भी कई संदिग्ध घटनाएं थी, जिसे लेकर उन्होंने क्रिकेट प्रबंधन समिति को जांच के लिए के लिए कहा था। ध्यान हो साल 2011 विश्व कप में भारत की जीत के बाद स्थानीय मीडिया ने श्रीलंका पर आरोप लगाते हुए मैच फिक्सिंग का मामला उछाला था। लेकिन इस मामले में किसी भी तरह की कोई अधिकारिक जांच नहीं हुई थी। जिसके बाद राणातुंगा ने फेसबुक के जरिए मामले को उछाला था। और सरकार ने जांच के आदेश दे दिए।

Post a Comment

Powered by Blogger.