वीडियो में एक युवक दिन दहाड़े लड़की को अगवा करने की कोशिश करते हुए दिख रहा है

Image result for वायरल हुआ असम का ये वीडियो, देखकर दंग रह जाएंगे आप

गुवाहाटी: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक दिन दहाड़े लड़की को अगवा करने की कोशिश करते हुए दिख रहा है। इस दौरान वहां जमा भीड़ तमाशबीन बनी रहती है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग गुस्से में है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घटना किस जगह की है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह असम के किसी इलाके का  है।

वीडियो में एक शख्स जबरन लड़की को स्कूटर पर बिठाने की कोशिश करते हुए दिख रहा है। इस दौरान एक अन्य शख्स स्कूटर की अगली सीट पर पहले से बैठा हुआ होता है। युवक लड़की को जबरन खींचता है लेकिन लड़की भी पूरी ताकत से अपना बचाव करती है। स्थिति उस वक्त खराब हो जाती है जब युवक लड़की के मुंह पर घुसे मारने लगता है। लड़की किसी तरह युवक के चंगुल से निकलती है और एक छाता लेकर युवक पर हमला बोल देती है। लड़की छाते से युवक की इतनी पिटाई करती है कि उसके खून निकल आता है। इस बीच युवक लड़की की निर्ममता से पिटाई कर देता है।

वीडियो को देखकर लगता है कि युवक और लड़की एक दूसरे को जानते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि लड़की को बचाने के लिए वहां जमा लोगों में से कोई आगे नहीं आता। जब लड़का लड़की की पिटाई कर रहा होता है तो वहां 20 से 25 लोग खड़े होते हैं। इनमें से कुछ महिलाएं भी होती है लेकिन कोई भी युवक को रोकने के लिए आगे नहीं बढ़ता। जब युवक लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश करता है तब कुछ लोग हस्तक्षेप करते हैं। इसके बाद लड़का वहां से भाग जाता है। 
Powered by Blogger.