आज तक आप जीपीएस का इस्तेमाल र्सिफ नेविगेशन के लिए या व्यक्ति और चीजों को ढूंढ़ने के लिए करते होगें लेकिन क्या आप जानते हैं की जीपाएस पर कुछ ऐसे डिवाइस और एप्स भी हैं जिनके जरिए आप किसी भी चीज को ढूंढ और ट्रैक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: आज तक आप जीपीएस का इस्तेमाल र्सिफ नेविगेशन के लिए या व्यक्ति और चीजों को ढूंढ़ने के लिए करते होगें लेकिन क्या आप जानते हैं की जीपाएस पर कुछ ऐसे डिवाइस और एप्स भी हैं जिनके जरिए आप किसी भी चीज को ढूंढ और ट्रैक कर सकते हैं।
जी हां आज हम आपको ऐसे ही एप्स के बारे में बताएंगे जिनसे आप किसी भी चीज को ट्रैक कर सकते है।
कार के लिए
अगर आपको अपनी कार ट्रैक करनी है तो आप मैपमाईइंडिया एमएमआई रोवर 201 से कर सकते हैं ।
किसी का पता लगाने के लिए
अगर आपको किसी को बताना है कि आप कहां हैं तो इसके लिए आपको अपने फोन से जीपीएस फाइंड योर फोन से कनेक्ट करना होगा। इससे आप मैप लोकेशन का पता लगा सकते हैं।
खोए हुए वाहन के लिए
इसे दो पहिया वाहनों के लिए बनाया गया है। लैट्स टैक माई बाइक से आप अपने बाइक और स्कूटर को असानी से ट्रैक कर सकते हैं। इससे आप आपने वाहन की पार्किंग नोटिफिकेशन, माइलेज डिटेल्स और लोकेशन का पता चल जाएगा। इसे आप 1200 रूपए में खरीद सकते हैं।
बच्चों पर नजर रखने के लिए
आप आपने बच्चों को फोन नहीं देना चाहते और उन पर नजर भी रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ट्रैक आईडी या लैट्स ट्रैक की मदद से आप उन पर नजर रख सकते हैं। इसे आप उनके कपड़ों पर या बैग पर लगा सकते हैं इसकी किमत 6 हजार रुपए है।