Image result for  दरिंदों ने किया ये खौफनाक काम


बरेली : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 14 वर्षीया किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर सिलाई सीखने जा रही थी। पीड़िता के पिता के अनुसार दोपहर करीब दो बजे उनकी 14 वर्षीया बेटी गांव से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर सिलाई सीखने जा रही थी| 


साइकिल से जा रही किशोरी को दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो युवकों ने गांव के बाहर रोक लिया और उसी के दुपट्टे से मुंह बांधकर गन्ने के खेत में खींच ले गए। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिवारीजन पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 
पीड़िता घर पहुंची तो उसकी दशा देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। किशोरी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।  इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
Powered by Blogger.