नई दिल्ली: गूगल इंडिया ने अपने डिजिटल अनलोक्ड कैंपेंन के तहत तीन स्मॉल और मीडिया बिजनेस (एसएमबी) को एसएमबी हीरोज 2017 से नवाजा है। अपने डिजिटल अनलॉक्ड कैंपेंन के तहत गूगल ने तीन एसएमबी को नेशनल विनर घोषित किया है।
इन तीनों को मिला अवॉर्ड
विनर्स में फरीदा गुप्ता को डिजिटल माध्यम से प्रभावी बिजनेस करने के लिए अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, शांतनु पाठक और आदित्य कुलकर्णी को डिजिटल माध्यम के जरिए बदलाव को रफ्तार देने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। वहीं, अर्पिता गणेश नाम की महिला को वुमन बिजनेस लीडर सम्मान से नवाजा गया है।
एसएमबी को बढ़ावा देना है मकसद
गूगल इंडिया ने कहा है कि वह अपने अभियान के तहत एसएमई को बढ़ावा देता रहेगा और उनहें डिजिटल स्तर पर मजबूत करता रहेगा। अपने इस कैंपेंन के जरिए गूगल उन बिजनेस को पुरस्कृत करता है, जिन्होंने बिजनेस में डिजिटल स्टेप उठाकर सकारात्मक बदलाव किए हैं। ये बिजनेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने में दूसरों से आगे निकले हैं।
डिजिटलाइजेशन के मामले में पिछड़े हैं एसएमबी
इसी साल की शुरुआत में गूगल और केपीएमजी ने एक संयुक्त अध्ययन किया था। अध्ययन का विषय भारत में एसएमबी पर इंटरनेट और डिजिटाइजेशन का असर था। रिपोर्ट में ये सामने आया कि एसएमबी को डिजिटल टेक्नोलॉजी से होने वाले फायदे की जानकारी नहीं है। उनके पास जरूरी टेक्निकल नॉलेज न होने की वजह से वे ऑफलाइन ही कारोबार करने के लिए मजबूर हैं। इसी गैप को खत्म करने के लिए गूगल ने अपना डिजिटल अनलॉक्ड प्रोग्राम इस साल की शुरुआत में जारी किया।