हेल्थ डेस्क। मां बनने का लम्हा हर महिला के लिए बहुत ही खास होता है। लेकिन हर महिला को गर्भवस्था के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिला की दिनचर्या से जुड़ी ऐसी कई आदतें हो सकती हैं जिसका सीधा असर आपके गर्भ धारण पर पड़ रहा हो। कई महिलाओं को पहले बच्चे में ही गर्भधारण की समस्या आती है, इतना ही नहीं, बढ़ती उम्र और मोटापे के कारण भी प्रेग्नेंसी में कई तरह की समस्याएं आती हैं। टीवी के शोर के बीच या कमरे में जलती हुई लाइट में ही सो जाना कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे प्रजनन क्षमता कम होती है। तो आइए हम आपको को कुछ कारण बता रहे है जिनसे बचने के बाद आप गर्भधारण कर पाएंगी।
– अगर आपकी उम्र 35 से ज्यादा हो गई है तो हम आपको बता दें कि ऐसे में आपको गर्भधारण करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सही उम्र में बच्चे पैदा करने में ही समझदारी है।
– गर्भधारण के लिए जब भी सेक्स करें तो ओवुलेशन पीरियड में ही करें। अपनी ओवुलेशन साइकिल का पता लगायें। पीरियड्स के तुरंत बाद का समय गर्भ धारण की दृष्टि से सबसे सही माना जाता है।
– तनाव आपको गर्भधारण करने में मुसीबते पैदा कर सकती हैं। हम आपको बता दें कि मां बनने के लिए आपके शरीर का मजबूत होना काफी जरूरी होता है।
– अगर आपका शरीर काफी भारी है तो ऐसे में यह वजह भी आपको गर्भधारण करने से रोक सकती है।
– कई बार जंक फूड या बेकार खान पान के कारण बच्चेदानी में परेशानी हो सकती है। इसलिए आप इसके लिए डॉक्टरी जांच करवा लें।
– अगर आप भी थायरायड से जूझ रहीं हैं तो यह आपको मां बनने से रोक सकता है। गर्भवती होने से पहले आप अपने थायरायड की जांच जरूर करवा लें।
– शराब या स्मोकिंग करने से महिलाएं अंदर से कमजोर हो जाती हैं। जो कि आपको मां बनने से रोक सकता है।