गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि राजपूत समाज के सभी मांगों पर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि दो एफआईआर के साथ की सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा की जायेगी।

बड़ी खबर: आनंदपाल एनकाउंटर की होगी CBI जांच! राजपूत समाज से वार्ता में सभी मांगों पर बनी सहमति

जयपुर।
राजस्थान के गैंगस्टर रहे आनंदपाल एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है। राजपूत समाज से वार्ता के बाद सरकार ने इस एनकाउंटर की जांच सीबीआई से करवाए जाने पर विचार करने पर सहमति जताई है।  इसके साथ ही अन्य कुछ मांगों पर भी सरकार और समाज के बीच सहमति बनी है।  इसके साथ ही राजपूत समाज ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा भी की।  

सचिवालय में सरकार और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों के बीच कई घंटों तक वार्ता का दौर चला।  सरकार की ओर से गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया मौजूद रहे।  

वार्ता के बाद कटारिया और राजपूत सभा के अध्यक्ष गिर्राज सिंह लोटवाड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सहमति बनी मांगों के बारे में जानकारी दी।  


गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि राजपूत समाज के सभी मांगों पर सहमति बन गई है।  उन्होंने बताया कि दो एफआईआर के साथ की सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा की जायेगी।  किसी पर भी द्वेषता पूर्ण कार्रवाई नहीं होगी। 


इधर, वार्ता में सभी मानगों पर सहमति बनने के बाद राजपूत सभा के अध्यक्ष गिर्राज सिंह लोटवाड़ा ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि सरकार से हुई वार्ता और मांगों पर सहमति से समाज संतुष्ट है।  
इन मांगों पर भी बनी सहमति 
- आनंदपाल की बेटी को भारत आने में कोई कठिनाई नहीं आने दी जायेगी।  
- श्रवण सिंह और उसके परिवारजन नज़रबंद नहीं, कोई भी ज़िम्मेदार व्यक्ति उनके घर को संभाल सकता है।  
- आनंदपाल के परिजनों द्वारा आवेदन करने पर 24 घंटे में ही पहली पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट उपलब्ध करवा दी जायेगी।  

Post a Comment

Powered by Blogger.