Sensation in the village by cutting a womans peak hair in Bharatpur - Bharatpur News in Hindi
भरतपुर। चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव जाटौली रथभान में एक बार फिर से एक महिला की चोटी के बाल कटने से गांव में सनसनी फैल गई। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव जाटौली रथभान निवासी गुडडी देवी अपने घर पर खाना खा रही थी। उस वक्त घर पर उनकी बहू रूबी व छोटा लड़का जीतू था। तभी गुड्डी देवी ने अपनी बहू को आवाज देकर बुलाया और कहा कि उनका सर अकड़ रहा हैं। इतना कहते ही वह बेहोश हो गई। रूबी के शोर मचाने पर जीतू व आस पडौस से परिवार के अन्य सदस्य व पडौसी वहां आ गये। जिस पर उन्होने देखा कि गुडडी देवी के चोटी के बाल कटे हुए हैं।

उन्होंने गुड्डी देवी की हालत बिगडती देख उनको इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। भरतपुर में करीब एक दर्जन के करीब इस तरह की घटनाए सामने आ चुकी है। लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इन घटनाओं को कौन अंजाम दे रहा है। फिलहाल लोगों में तरह तरह की अफवाहे फैली हुई है।
Powered by Blogger.