इंडिया टुडे मैगजीन के कवर पेज पर बवाल

जयपुर: इंडिया टुडे मैगजीन का कवर हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है और कई बार इसे लेकर विवाद भी होता दिखा.  इस बार मैगजीन के 31 जुलाई के ताजा अंक का कवर चीन में प्रचलित सोशल मीडिया साइट वेइबो पर वायरल हो रखा है.

इंडिया टुडे मैगजीन के ताजा अंक के कवर पर चीन को लाल रंग के मुर्गे के आकार में दिखाया गया है, वहीं पाकिस्तान को हरे रंग के चूज़े की तरह दिखाया गया है. इस तस्वीर के साथ लिखा गया है, 'चीन का नया चूज़ा' (China's new chick) औक इसके नीचे लिखा गया कि 'चीन कैसे बड़े पैमाने पर नए निवेश के साथ पाकिस्तान को खरीद रहा है और क्यों भारत के लिए है यह चिंता का सबब.'

इस कवर पेज को लेकर चीनी लोग वेइबो पर भारी गुस्से का इजहार कर रहे हैं. यहां उनकी आपत्ति खास तौर से इस बात को लेकर है कि इसमें तिब्बत और ताइवान को चीनी हिस्से के रूप में नहीं दिखाया गया.











source:aajtak 
Powered by Blogger.