Related image

बेंगलुरु. साल 2017 की पहली तिमाही में इंटरनेट पर पंजीकृत डोमेन नाम की संख्या बढ़कर 33.06 करोड़ हो चुकी है. इसमें से 13 लाख पंजीकरण इस साल की पहली तिमाही में हुए हैं. डोमेन नामों और इंटरनेट सुरक्षा की प्रमुख वैश्विक कंपनी 'वेरीसाइन' के मुताबिक, साल 2017 की पहली तिमाही में दुनिया भर में 13 लाख डोमेन नाम पंजीकृत किए गए. इसकी वृद्धि दर साल 2016 की चौथी तिमाही की तुलना में 0.4 फीसदी अधिक रही.

वहीं, डोमेन नाम का पंजीकरण सालाना आधार पर 1.18 करोड़ बढ़ा है जो 3.7 फीसदी की वृद्धि दर है.कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा,  'डॉट कॉम और डॉट नेट टीएलडी को मिलाकर साल 2017 की पहली तिमाही में 14.36 लाख डोमेन नाम पंजीकरण किए गए. 

यह सालाना आधार पर 0.8 फीसदी अधिक है.' इसमें कहा गया,  '2017 के 31 मार्च तक डॉट कॉम डोमेन नेम आधार पर कुल 12.84 करोड़ डोमेन नाम पंजीकृत हुए, जबकि डॉट नेट डोमेन नेम आधार पर कुल 1.52 करोड़ डोमेन नाम पंजीकृत हुए."
Powered by Blogger.