अगर आप लंबे समय से रिलेशन में हैं और आपको अपने पार्टनर के व्यवहार में कुछ अजीब-सा बदलाव या असुरक्षा महसूस होती है तो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक साबित हो सकता अगर ये बदलाव अच्छा है तो ठीक है लेकिन अगर इससे आपको परेशानी हो रही है तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
Related image
अगर आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड के व्यवहार में निम्न बताई गई कोई भी बात सच लग रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वो अब आपके साथ और नहीं रहना चाहते हैं।
जैसे  दोनों में  काफ़ी समय से एक-दूसरे के साथ हैं और अब आप शादी की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर आप दोनों की अरेंज्ड मैरिज फिक्स हुई है और एक-दूसरे को जानने के लिए आप डेट कर रहे हैं तो ऐसे में बहुत-सी ऐसी बातें आप कह देते हैं।

Related image

फ्यूचर प्लांस में नहीं होता आपका जिक्र
जब भी वो अपने भविष्य के बारे में बात करें या भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में बताएं और उनमें कहीं भी आपका जिक्र ना हो तो समझ लें कि वो आपके साथ अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। अगर वो आपके साथ अपने बच्चों को लेकर बातें नहीं करते या भविष्य में होने वाले किसी भी काम में आपका जिक्र नहीं करते तो आपको उनके इशारों को समझ लेना चाहिए।

वह आपको अपनी फीमेल फ्रेंड्स से नहीं मिलाता
लड़कों की कई फीमेल फ्रेंड्स भी होती हैं। अगर आपको उनकी किसी दोस्ती पर शक है और आपके कहने के बावजूद वो आपको उनसे नहीं मिलवाते तो इसका मतलब है कि दाल में जरूर कुछ काला है। इसके अलावा अगर वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से अब भी बात करते हैं तो हो सकता है कि वो आपके लिए सीरियस ना हों आपके परिवार को करते हों नज़रअंदाज़।

अगर उन्हें आपके पैरेंट्स की सालगिरह की पार्टी आपके साथ अटेंड करने में दिक्कत होती है तो हो सकता है कि वो आपके पैरेंट्स को अपने परिवार के रूप में स्वीकार नहीं कर पाए हों।
मुसीबत में ना आए काम
अगर कभी ऐसा मौका पड़े जब आपको उनकी जरूरत हो लेकिन वो आपकी मदद से साफ इंकार कर दें या कोई बहाना बनाकर बचकर निकलने की कोशिश करें तो समझ जाएं कि उनको ना तो आपमें कोई दिलचस्पी है और ना ही आपकी प्रॉब्लम्स में।

ना लेते हों आपसे सलाह
लड़के हमेशा अपनी पार्टनर के काफी करीब होते हैं और उनसे हर छोटी बात पर सलाह लेते हैं लेकिन अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड अपनी मुश्किलों को खुद ही हल करना चाहता है या वो आपसे किसी भी तरह की सलाह नहीं लेते हैं तो इसका मतलब है कि आप उनके जीवन में ज्यादा महत्व नहीं रखती हैं। इसके अलावा जब वो आपकी जगह अपने दोस्तों से सलाह लेने लगें तो ये भी आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

फोन करना कर दें बंद
अकसर रिलेशनशिप में दोनों ही पार्टनर्स एक-दूसरे को हर घंटे फोन कर बातें करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको कम कॉल करे या आपके साथ दूरी बनाकर रखे या मुश्किल से ही आपसे बात करता हो तो आपके लिए ये मुश्किल की बात हो सकती है।

Post a Comment

Powered by Blogger.