कोटा पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान थाईलेंड की आठ लड़कियों समेत नौ महिलाओं और सात लड़कों को गिरफ्तार किया है।






कोटा.
कोटा में देह व्यापार का धंधा दिनों-दिन पैर पसारने लगा है। आलम यह है कि अब देश भर से ही नहीं विदेशों से भी लड़कियां बुलाई जा रही है। शुक्रवार रात जब कोटा पुलिस ने दो मसाज पार्लरों पर छापा मारा तो इस हाई प्रोफाइल इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने थाईलेंड से आई आठ लड़कियों समेत दस महिलाओं और सात युवकों को रंगे हाथ धर दबोचा। 


कोटा पुलिस को जानकारी मिली की गुमानपुरा के सेंट्रल स्क्वायर मॉल के चौथे फ्लोर पर संचालित सौंदर्यम स्पा में मसाज पार्लर के नाम पर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। एसपी सिटी अंशुमान भौमिया ने प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान को मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी। जांच में पता चला कि सौंदर्यम स्पा की एक ब्रांच जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में भी चल रही है और वहां भी स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालकों को रंगे हाथ दबोचने की योजना बनाई। 

भौंचक्के रह गए पुलिस अधिकारी
आरपीएस सीमा चौहान के नेतृत्व में गुमानपुरा, जवाहर नगर और अनन्तपुरा पुलिस की साझा टीमों ने दोनों स्पा पर एक साथ छापा मारा। सेंट्रल स्क्वायर मॉल स्थित स्पा में पुलिस के दाखिल होते ही हड़कम्प मच गया। इस स्पा के आधे हिस्से में ब्यूटी पार्लर संचालित हो रहा था और आधे में हाईप्रोफाइल मसाज पार्लर चल रहा था। जिसमें थाईलेंड की चार लड़कियां चार ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। जिन्हें देख पुलिस अधिकारी भी भौंचक रह गए। इस स्पा से नागालेंड की भी एक लड़की को हिरासत में लिया गया है। 


थाईलेंड से बुलाई थीं आठ लड़कियां 
पुलिस अधिकारियों को भी उम्मीद नहीं थी कि यह सेक्स रैकेट इतना हाईप्रोफाइल है कि विदेश से भी लड़कियां बुलाई जाती हैं। सेंट्रल स्क्वायर मॉल की तरह ही जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित सौंदर्यम स्पा से भी दो ग्राहकों के साथ चार थाई लड़कियां गिरफ्तार की गई हैं। 


दंपत्ति चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा 
छापेमारी के बाद पुलिस के आला अफसर यह जानकर हैरत में पड़ गए कि सेक्स रैकेट बूंदी की गुरुनानक कॉलोनी निवासी राजेश मेधवानी और उनकी पत्नी मिलकर चला रहे थे। राजेश सेंट्रल स्क्वायर माल स्थित स्पा को संभालता था और उसकी पत्नी जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित स्पा को। यह दोनों फिलहाल कोटा के बल्लभबाड़ी में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि कोटा में फैले सेक्स रैकेट के तार तलाशे जा सकें। 


Post a Comment

Powered by Blogger.