वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। ये मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा।

Related image

डर्बी: वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। ये मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा। टीम इंडिया ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को 186 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन इस मैच में उसका मुकाबला टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम से हो रहा है, जिसके खिलाफ उसका पिछला रिकॉर्ड भी खास नहीं रहा है और लीग मैचों में भी वो उससे हार चुकी है। ऐसे में भारत को काफी सावधानी से खेलने की जरूरत होगी। 

दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया...


- वुमन्स वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में ये दूसरी मौका है जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले वो साल 2005 में साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंची थी। जहां उसने न्यूजीलैंड को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
- इंग्लैंड की टीम पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। जिसे भारत ने टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में 35 रन से हराया था।
- लीग मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने सात में से छह मैच जीते और प्वॉइंट्स टेबल में दूसरी पोजिशन पर रही। जबकि भारत इतने ही मैचों में से पांच मैच जीत सकी। साउथ अफ्रीका ने 115 रन और ऑस्ट्रेलिया ने उसे आठ विकेट से हरा दिया था।
वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे सफल है ऑस्ट्रेलिया

Related image
- ऑस्ट्रेलिया की वुमन्स टीम वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है और छह बार खिताब जीत चुकी है। भारत ने अबतक एक भी बार ये टूर्नामेंट नहीं जीता है।
- इस टूर्नामेंट में भी ऑस्ट्रेलिया पिछली चैम्पियन के रूप में खेल रही है। साल 2013 में भारत में हुए पिछले वर्ल्ड कप में उसने वेस्ट इंडीज को हराकर ये खिताब जीता था।
- भारतीय टीम साल 2005 में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में उसे हार झेलनी पड़ी थी।
ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Image result for वुमन्स WC: IND-AUS सेमीफाइनल आज
- दोनों टीमों के बीच वर्ल्डकप में अबतक 11 मैच हुए हैं, जिसमें से भारतीय महिलाओं ने 2 मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 9 जीते हैं।
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवरऑल 42 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने केवल 8 जीते हैं, वहीं 34 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
- वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 83 मैच खेले हैं, जिनमें से 70 मैच जीते हैं और 10 हारे हैं। 1 मैच टाई रहा और दो के रिजल्ट नहीं निकले।
- भारत ने वुमन्स वर्ल्ड कप में 61 मैच खेले हैं, इनमें से 33 जीते और 26 हारे हैं। 1 टाई और 1 नो-रिजल्ट मैच रहा।
लीग राउंड में भारत को हरा चुकी है ऑस्ट्रेलिया

Image result for वुमन्स WC: IND-AUS सेमीफाइनल आज
- इस टूर्नामेंट के लीग राउंड में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में भारतीय टीम को पिछली गलतियों से सबक लेना होगा।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच में भारतीय बल्लेबाज पूनम राउत ने 106 रन और कप्तान मिताली ने 69 रन की अहम पारियां खेलकर भारत को 226 के स्कोर तक पहुंचाया था। मैच में टीम इंडिया के लोअर ऑर्डर ने निराश किया था।
- जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 45.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 8 विकेट से मैच जीत लिया था। उस मैच में भारत की ओर से केवल पूनम यादव ही एकमात्र विकेट ले सकीं थीं।
ये है दोनों टीमों की ताकत

Related image
- भारतीय टीम में कप्तान मिताली टीम की टॉप स्कोरर हैं। वे अबतक टूर्नामेंट में तीन फिफ्टी और एक सेन्चुरी लगाते हुए 356 रन बना चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर पूनम राउत, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर भी बारी-बारी से शानदार बैटिंग कर रही हैं।
- बॉलिंग में दीप्ति शर्मा और एकता बिष्ट 9-9 विकेट लेकर टीम की सबसे सफल बॉलर साबित हुई हैं, जबकि पूनम यादव (आठ विकेट) तीसरी सबसे सफल बॉलर हैं।
- ऑस्ट्रेलिया के पास निकोल बॉल्टन, बेथ मूनी, कप्तान मेग लेनिंग्स और एलिसे पैरी जैसी जबरदस्त बैट्समैन हैं। जिन्होंने टूर्नामेंट के पिछले मैचों में जबरदस्त बैटिंग की है।
- बॉलर्स में क्रिस्टन बीम्स 11 विकेट लेकर उनकी सबसे सफल बॉलर हैं, तो वहीं मेगन शुट, एलिस, जेस जोनासन (9-9 विकेट) भी शानदार बॉलिंग कर रही हैं।

Post a Comment

Powered by Blogger.