सउ पाउलो: ऊबर के आने के बाद भले ही आपको कहीं आने जाने में काफी आसानी होने लगी हो लेकिन ट्रैफिक जाम के बाद रोड पर चलने वाली कोई भी कैब आपको टाइम से नहीं पहुंचा सकती है। एक ऐप ने अब इस काम को आसान बना दिया है। 'वूम' नाम के इस ऐप से आप हेलिकॉप्टर टैक्सी बुक कर सकते हैं। 

heavy traffic thena book a helicopter taxi



ब्राजील के रहने वाले गूस्तावो बोएड का कहना है कि सउ पाउलो में जाम के बाद हवाई रास्ता ही बचता है जिससे आप टाइम से ऑफिस पहुंच सकते हैं। मैं हेलिकॉप्टर से जाता हूं। साउथ अमेरिका के बड़े शहर सउ पाउलो की जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 20 लाख है, इतनी भारी जनसंख्या के साथ वहां अक्सर भारी-भरकम जाम लग जाते हैं। यहां 576 किलोमीटर तक के जाम लग चुके हैं। 

यूरोप की एयरबस कंपनी के स्टार्टअप वूम की शुरुआत के बाद लोग ऊबर की बजाय इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके लिए आपको ऐप में सिर्फ अपना वजन डालना होता है और ऐप कैलकुलेट करके आपका किराया बता देता है। 30 किलोमीटर के लिए इसका किराया लगभग $150 डॉलर पड़ता है और इस दूरी को लगभग 9 मिनट में तय किया जा सकता है। इससे पहले लगभग इतनी ही दूरी के लिए ये किराया इसका दस गुना था और कम से कम दो पहले बुकिंग भी करनी पड़ती थी।

वूम के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर उमा सुब्रमनियन का कहना है, 'हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को हेलिकॉप्टर ट्रांसपॉर्ट उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों के लिए यह एक विकल्प बन सके।' 

Post a Comment

Powered by Blogger.