आइफा अवार्ड में सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़ फिर दिखे बेहद करीब, देखें तस्वीरेंआइफा अवार्ड में सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़ फिर दिखे बेहद करीब, देखें तस्वीरें
इन सबके बीच इस बार सलमान ख़ान का डांस परफॉर्मेंस भी खास रहने वाला है।
मुंबई। IIFA Awards 2017 की तस्वीरें आने लगी हैं। करण जौहर से लेकर सैफ़ अली ख़ान और उनकी बेटी सारा समेत कई सेलिब्रिटी इस समारोह में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है। सलमान ख़ान भी अपने पूरे रंग में वहां नज़र आये। खास बात यह कि कटरीना कैफ़ से उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री वहां भी नज़र आ रही है।
13 से 15 जुलाई तक चलने वाला IIFA Awards 2017 का यह भव्य आयोजन आइफा का 18 वां साल है। आइफा अवार्ड इस बार कई मायने में खास रहने वाला है। सलमान ख़ान से लेकर आलिया भट्ट तक के परफॉरमेंस खास रहने वाले हैं। बहरहाल, आइफा से कुछ खास तस्वीरें आयी हैं, जिसमें सलमान और कटरीना को एक साथ देखना काफी दिलचस्प है!

आप इन तस्वीरों में सलमान और कटरीना के बीच की बॉन्डिंग महसूस कर सकते हैं। रेड ऑउटफिट में कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जबकि, सलमान भी इस शूट में काफी डैशिंग लग रहे हैं।
हाल ही में सलमान ख़ान और कैटरीना कैफ ऑस्ट्रिया में अपनी फ़िल्म 'टाइगर ज़िंदा है' की शूटिंग पूरी करके कर लौटे हैं। उस वक़्त भी सेट से जो तस्वीरें आयीं थीं, उसमें भी दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नज़र आयी थी। लेकिन, आइफा में तो दोनों और भी करीब नज़र आ रहे हैं।

बहरहाल, आइफा का बिगुल बज चुका है। बता दें, कि सैफ़, करण जौहर और वरुण धवन के कांधे पर इस बार शो के होस्ट की जिम्मेदारी होगी।

दिशा पटानी, कृति सनोन जैसी तमाम एक्ट्रेस भी पहली बार आइफा में हिस्सा लेने पहुंच चुकी हैं। इन सबके बीच इस बार सलमान ख़ान का डांस परफॉर्मेंस भी खास रहने वाला है।

Post a Comment

Powered by Blogger.