प्लास्टिक के कप में चाय पीना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी

हेल्थ डेस्क। आजकल रोजमर्रा के जीवन प्लास्टिक से बने उत्पादों के बिना हमारा जीवन अधुरा सा लगता है। हम अपनी रोजमर्रा के काम काज में प्लास्टिक के बोतल, प्लेट्स और भी अन्य प्रकार के बर्तन प्रयोग  में लाते ही रहते है परन्तु क्या आपको पता है की प्लास्टिक से निर्मित यह बर्तन हमारे स्वास्थ पर कितना बुरा  प्रभाव डालते है। साथ ही जब हम कई बाहर चाय पीते है तो प्लास्टिक के कप का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी प्लास्टिक के कप में चाय पीते है तो सावधान हो जाइए क्योंकि आप गंभीर लीवर और किडनी की बीमारी और कैंसर को बुलावा दे रहें हैं। प्लास्टिक के कप में ना सिर्फ गर्म चाय पीना ही हानिकारक होता है बल्कि ठंडी चीज का इस्तेमाल करना भी उतना ही हानिकारक होता है।

विशेषज्ञों की माने तो प्लास्टिक में कई हानिकारक केमिकलस होते हैं जो गर्म होने पर रिसकर पानी और खाने में मिल जाते हैं। और जब यह केमिकल्स पानी और खाने के रास्ते हमारे शरीर में पहुंचते है तो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को बढ़ावा दे सकते है। इतना ही नही प्लास्टिक गर्मी के संपर्क में आकर जो रसायन उत्पन्न करता है, उससे 32 प्रकार के कैंसर होने का खतरा हो सकता है।
जानकारों  के अनुसार प्लास्टिक का सामान  खरीदते समय अच्छी क्वॉलिटी का प्लास्टिक  खरीदने से  कैंसर के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। वैसे जानकारों का मानना है कि जहां तक हो सके खाने-पीने के लिए स्टील और कांच के बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अतः फायदा इसी में है कि प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग न ही करें।
Powered by Blogger.