क्या आपको हो गया है वायरल फीवर तो अपनाएं ये उपाय
वायरल फीवर एक तरह का मौसमी बुखार होता है जो मौसम के बदलने की वजह से हो जाता है। वायरल फीवर एक इंसान से दूसरे इंसान तक फ़ैल जाता है इसलिए इसका जल्दी से जल्दी इलाज करवाना जरुरी होता है। आज हम कुछ ऐसे उपाय लाए है जिन्हे आप दवाई लेने के साथ साथ अपना सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर फीवर जल्दी हो जाएगा तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में:
1. एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच मेथी के दाने रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह इसको छानकर निश्चित अंतराल में इसका सेवन करें। इससे आपको फीवर से जल्द ही राहत मिलेगी।
2. एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच धनिए के दाने उबालकर छान लें। अब इसमें थोड़ा सा दूध और चीनी मिलाकर पीएं। इससे फीवर में आराम मिलेगा।
3. थोड़े से पानी में तुलसी के पत्ते और लौंग मिलाकर उबाल लें और एक काढ़े की तरह तैयार कर लें। उसके बाद उसको छानकर हल्का ठंडा करके दो घंटे के अंतराल में पीएं।
4. एक कप पानी में सूखा अदरक, एक छोटा चम्मच हल्दी और एक छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर और थोड़ा-सा चीनी मिलाकर उबालें। धीमी आंच पर पांच मिनट तक उबालने के बाद इसे ठंडा करके पीएं।
Powered by Blogger.