मुंबई। बीसीसीआई ने जून महीने में अपने पैमेंट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की, ‍ जिसमें चौंकाने वाले नाम नजर आए। बीसीसीआई ने 25 लाख से ज्यादा भुगतान की जानकारी साइट पर दी।
Image result for BCCI RATELIST
इसमें कई अनुबंधित क्रिकेटरों, राज्य और विदेशी‍ क्रिकेट बोर्ड्‍स, आईपीएल फ्रेंचाइजियों तथा मेजबान प्रसारणकर्ता शामिल है। हैरतअंगेज ढंग से इस सूची में से भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम गायब है। पैसे पाने वालों की सूची में रोहित शर्मा 1.12 करोड़ रुपए के साथ सबसे आगे रहे। रोहित ने चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में टीम की कमान संभालने वाले अजिंक्य रहाणे 1.10 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वैसे रहाणे ने जून में चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की तरफ से एक भी मैच नहीं खेला। वे वेस्टइंडीज के दौरे पर सभी मैचों में अवश्य खेले।
आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसके रविचंद्रन अश्विन 1.01 करोड़ रुपए के साथ इस सूची में तीसरे क्रम पर रहे। कप्तान विराट कोहली के साथ विवाद के बाद कोच पद छोड़ने वाले अनिल कुंबले को 48 लाख रुपए दिए गए।
आईपीएल टीमों में मुंबई इंडियंस अव्वल: आईपीएल टीमों में इस बार की विजेता मुंबई इंडियंस को 22.86 करोड़ रुपए दिए गए। तीसरे स्थान पर रहे केकेआर को 21 करोड़ रुपए प्रदान किए गए। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को अपने क्रिकेटर आईपीएल के लिए रिलीज करने हेतु क्रमश: 4 करोड़ और 1.36 करोड़ दिए गए।

Post a Comment

Powered by Blogger.