कनाडा में रहने वाले एनआरआई स्टालिन जीत प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के भाषण से इतना प्रभावित हुआ कि उसने एक ऐसी मोबाइल एप बना डाली जो कम पढ़े व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी.
मूलरुप से हरियाणा के यमुनानगर जिला के रहने वाले स्टालिन जीत ने फ्रेश खाता नाम से एक मोबाइल एप बनाई है. इस एप से आप सारा दिन मैन्यूअल बिलिंग कर शाम को को फुर्सत के समय सारे बिल इस एप फ्रेश खाता पर अपलोड कर सकते हैं. ये एप प्रतिदिन एक रूपये के शुल्क में उपलब्ध होगा.
स्टालिन ने बताया कि हाल ही मोदी जी ने कनाडा का दौरे पर संबोधित करते हुए कहा था, संपन्न भाईयों अपने देश को कुछ वापस भी करो, अपने साधारण नागरिकों के लिए कुछ करो. बस उससे प्रभावित होकर स्टालिन ने ये एप बना डाली.
Post a Comment
Post a Comment