इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने नवविवाहिता की आत्महत्या में ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि ससुराल वाले दुल्हन को काली कहकर प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर उसने जहर खाकर जान दे दी।


पुलिस के मुताबिक दशरथ नगर कॉलोनी निवासी कोमल पति रवि सोलंकी (20) ने 9 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार रात पति रवि, सास कलाबेन व मामा ससुर कृपाराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मायके पक्ष और दशरथ नगर में रहने वाले रवि के पड़ोसियों के बयान लिए। उसमें पता चला ससुराल वाले कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
उसका सांवला रंग होने से आरोपी उसे काली बोलकर ताने मारते थे। इसका विरोध करने पर आरोपी उसे पीटते थे। पति उसे तलाक देने की धमकी देता था। इन सब बातों से कोमल काफी परेशान थी, जिससे उसने आत्महत्या कर ली। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
Post a Comment
Post a Comment