अब अगर आपको एटीएम कार्ड चाहिए तो आपको आधार कार्ड बैंक में जमा कराना जरूरी होगा। अगर आधार कार्ड जमा नहीं किया गया तो आपको एटीएम भी नहीं दिया जाएगा।
एटीएम का डाटा चोरी कर खातों से रकम उड़ाने की घटना की दोबारा न हो इसके लिए शुक्रवार को पुलिस, आरबीआई और बैंक अधिकारियों ने मंथन किया।
पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने एटीएम की सुरक्षा सुदृढ़ करने की जरूरत बताई। वहीं आरबीआई ने बैंक प्रबंधकों से आधार कार्ड से लिंक कर एटीएम कार्ड जारी करने की नसीहत दी।
पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने एटीएम की सुरक्षा सुदृढ़ करने की जरूरत बताई। वहीं आरबीआई ने बैंक प्रबंधकों से आधार कार्ड से लिंक कर एटीएम कार्ड जारी करने की नसीहत दी।