हरियाणा में यमुनानगर स्थित नई अनाज मंडी में एक व्यक्ति ने टमाटर की कालाबाजारी की पोल खोलने के लिए 25 रूपये प्रति किलो की दर से आवाज लगाकर करीब तीन क्विंटल टमाटर बेच डाले. टमाटर बेचने की आवाज लगाने वाला परमजीत सिंह उर्फ लक्की कोई सब्जी बेचने वाला नहीं बल्कि एक फैक्टरी का मालिक है.


Image result for tomamo sale


परमजीत सिंह की मानें तो उन्होंने टमाटर के बढ़ते रेट को देखते हुए हिमाचल के सोलन और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक का दौरा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने दौरे में यह पता चला कि इन जगहों पर टमाटर महज 12 रू किलो घड़ल्ले से बिक रहे हैं. गौरतलब है कि इन दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में टमाटर 60-80 रूपये प्रति किलो बिक रहे हैं.

परमजीत सिंह ने बताया कि टमाटर के भाव इतने ज्यादा नहीं हैं. उनके मुताबिक टमाटर के भाव की गड़बड़ी मंडी से ही शुरू हो जाती है और यह ग्राहकों तक पहुंचते-पहुंचते बहुत महंगी हो जाती है. परमजीत का कहना है कि मंडी के व्यापारी आढ़ती और फढ़ी वाले मिली भगत करके टमाटर के रेट को बढा रहे हैं.

परमजीत सिंह के मुताबिक, वे जब शनिवार की सुबह अपनी रेहड़ी लेकर मंडी पहुंचे तो वहां ग्राहक टमाटर महंगी होने के चलते 250 ग्राम से ज्यादा नहीं खरीद रहे थे. परमजीत ने टमाटर 25 रूपये प्रति किलो की आवाज लगानी शुरू की तब देखते-देखते करीब तीन क्विंटल टमाटर ग्राहकों ने हाथोंहाथ खरीद लिए.

Post a Comment

Powered by Blogger.