Image result for petrol pump

जयपुर: डेली प्राइस मेकेनिज्म सहित कई मुद्दों पर अपनी मांग को लेकर सूबे के सभी पेट्रोल पंपों ने 12 जुलाई को बंद करने का एलान किया है. इस दिन राज्य के 2400 से अधिक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे और तेल कंपनियों के डिपो से डीजल, पेट्रोल व ल्यूब का उठाव भी नहीं करेंगे. बिहार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है.


उन्होंने कहा कि  डेली प्राइस मेकेनिज्म को डीलरों एवं डीलर संगठन को विश्वास में लिए बिना लागू कर दिया गया. डीलर मार्जिन, डेली प्राइस मेकेनिज्म, होम डिलिवरी एवं अन्य मुद्दों पर तेल विपणन कंपनियों एवं पेट्रोलियम मंत्रालय ने डीलरों की मांगों पर ट्रेड हित में ध्यान नहीं दिया. एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार सिंह ने कहा कि डेली प्राइस मेकेनिज्म से छोटे व ग्रामीण इलाकों के डीलरों का अस्तित्व ही मिट जायेगा. 
एक लाख रुपये का हुआ नुकसान : महेश कुमार  सिंह ने कहा कि नया सिस्टम लागू होने से 15 दिनों तक सूबे के प्रत्येक डीलर को औसतन एक लाख रुपये का नुकसान हो चुका है. एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर 12 जुलाई को सभी पंप बंद रखकर सरकार के प्रति विरोध जतायेंगे. उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर बंदी का एलान किया जा सकता है. इस मौके पर एसोसिएशन के गणेश प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, नित्यानंद त्रिवेदी समेत कई लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

Powered by Blogger.