Showing posts with label UBER. Show all posts



ऐप पर टैक्सी बुकिंग की सेवा देने वाली कंपनी उबर ने मंगलवार को जानकारी दी कि 2016 में हैकरों ने उसके प्लेटफॉर्म से जुड़े 5.7 करोड़ यूजर्स और ड्राइवरों का निजी डाटा चुराया था. एक वर्ष से छुपी इस बात के लिए उबर ने हैकरों से डेटा मिटाने के लिए एक लाख डॉलर का भुगतान किया है.

एएफपी के हवाले से भाषा (पीटीआई) में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दारा खोसरोवशही ने एक बयान में कहा, ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए था और मैं इसके लिए कोई बहाने नहीं बनाउंगा. खोसरोवशही के अनुसार उबर ने सूचना सुरक्षा दल के दो सदस्य को कल ही तत्काल प्रभाव से कंपनी से निकाल दिया है. 

इन दोनों ने समय पर यूजर्स को जानकारी नहीं दी कि उनका डेटा चुराया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें हाल ही में केवल इतना पता चला है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने कंपनी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले क्लाउड सर्वर की सुरक्षा में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में डेटा डाउनलोड कर लिया.

उबर के मुताबिक चुराई गई सूचना में यूजर्स के नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और करीब 6,00,000 ड्राइवरों के नाम और उनके लाइसेंस नंबर चोरी किए गए हैं. इससे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हैकरों से डाटा नष्ट कराने के लिए उबर ने एक लाख डॉलर (6478500.77 रुपये) का भुगतान किया है. इस संबंध में यूजर्स और ड्राइवरों को जानकारी नहीं दी गई कि उनका डेटा जोखिम में है.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

'उबर एयर' पायलट योजना के विकास के लिए उबर ने मिलाया नासा से हाथ

लॉस एंजिलिस: एप से टैक्सी बुक करने की सुविधा देने वाली कंपनी उबर ने उड़ने में सक्षम टैक्सियों के विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए अमेरिका के प्रमुख अंतरिक्ष संगठन नासा से हाथ मिलाया है. इसका किराया सामान्य टैक्सी यात्रा के बराबर ही रखा जाएगा. बुधवार को कंपनी ने घोषणा की उसकी पहले घोषित की गई ‘उबर एयर’ पायलट योजना में लॉस एंजिलिस भी भागीदार होगा. इससे पहले डलास फोर्ट-वर्थ, टेक्सास और दुबई इसमें शामिल हो चुके हैं. उबर ने एक बयान में कहा, ‘नासा की यूटीएम (मानवरहित यातायात प्रबंधन) परियोजना में उबर की भागीदारी कंपनी के 2020 तक अमेरिका के कुछ शहरों में उबर एयर की विमान सेवा प्रयोगिक तौर पर शुरू करने के लक्ष्य को पाने में मदद करेगी.’


उबर नासा के साथ अन्य तरह की संभावनाओं को भी तलाश रहा है. शहरी हवाई यातायात के नए बाजार को लेकर उसका खुला रुख है.



डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.