Showing posts with label Kolkata. Show all posts


कोलकाता के जवाहरलाल नेहरु रोड स्थित एलआईसी के ऑफिस में बुधवार को आग लगने की खबर है. आग सुबह करीब 11 बजे लगी है. फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग बुझाने की कोशिश जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक आग बिल्डिंग के 16वें मंजिल पर स्थित एलआईसी ऑफिस में लगी है. थोड़ी ही देर में यह आग अन्य मंजिलों पर भी पहुंच गई.

19 मंजिला इस बिल्डिंग में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और अन्य कई संस्थाओं के ऑफिस हैं.
: Fire continues to rage at LIC building on Jawahar Lal Nehru road in . 10 fire tenders working to douse the fire. 



Kolkata (West Bengal): Fire breaks out at Shakespeare Sarani, 10 fire tenders present at the spot. More details awaited.
 Kolkata (West Bengal): Fire breaks out at LIC building on Jawahar Lal Nehru road. 10 fire tenders present at the spot. pic.twitter.com/arPiMJQYnv
View image on Twitter

कोलकाता में प्याज का रिटेल भाव 50 रुपए किलो दर्ज किया गया है। लासलगांव में गुरुवार को औसत भाव 24.50 रुपए रहा जो करीब 21 महीने में सबसे अधिक है।

Image result for प्याज का रिटेल भाव 50 रुपए किलो
नई दिल्ली। थोक मार्केट में प्याज की कीमतों में आई जोरदार तेजी की वजह से रिटेल बाजार में भी अब इसके भाव आसमान पहुंचने लगे हैं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्याज का रिटेल भाव 50 रुपए किलो दर्ज किया गया है। थोक बाजार की बात करें तो प्याज के कारोबार के लिए देशभर में सबसे बड़ी मंडी महाराष्ट्र के लासलगांव में गुरुवार को प्याज का औसत भाव बढ़कर 24.50 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया जो करीब 21 महीने में सबसे अधिक भाव है।
Image result for प्याज का रिटेल भाव 50 रुपए किलो
मंडियों में सीमित सप्लाई की वजह से प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक खरीफ सीजन में पैदा होने वाले प्याज की आवक में सितंबर से पहले इजाफा नहीं होगा ऐसे में तबतक सप्लाई पर दबाव रह सकता है। ऐसा होने की स्थिति में प्याज की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस साल खरीफ प्याज की पैदावार भी कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
हालांकि रिटेल मार्केट में सिर्फ कोलकाता में ही प्याज की कीमतें इस स्तर तक पहुंची हैं, देश की कई अन्य मंडियों में भाव इससे काफी नीचे है। गुरुवार को प्रमुख रिटेल मंडियों में प्याज का रिटेल भाव इस तरह से रहा।
शहरभाव (रु/किलो)
कोलकाता50
दिल्ली36
चेन्नई35
मुंबई30
एर्णाकुलम40
शिमला37
गुवाहाटी36
सूरत35
नागपुर35
लखनऊ30
Powered by Blogger.