Showing posts with label BSNL. Show all posts


नई दिल्ली : बीएसएनएल (BSNL) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया और सस्ता प्लान लॉन्च किया है. जब से बाजार में रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एंट्री की है, तब से टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वार चल रही है और सस्ते प्लान लॉन्च कर रही हैं. इससे पहले भी जियो को चुनौती देने के लिए बीएसएनएल ने कई सस्ते प्लान लेकर आ चुका है. अब नए टैरिफ वाउचर के तहत बीएसएनएल की तरफ से अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जा रही है. बीएसएनएल की तरफ से आने वाले प्लान में 26 दिन की वेलिडिटी है.
99 और 319 रुपये के प्लान
नेशनल रोमिंग के तहत मिलने वाली सुविधा आपको दिल्ली और मुंबई में नहीं मिलेगी. इस प्लान में कंपनी की तरफ से पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन की भी सुविधा है. इन सभी सुविधाओं का फायदा आप बीएसएनएल के 99 रुपये वाले प्लान में ले सकते हैं. इसके अलावा बीएसएनएल ने 319 रुपये का वाउचर भी पेश किया है. इस प्लान में भी अधिकतर फायदे 99 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं. लेकिन इस प्लान की वेलिडिटी 90 दिन की है. हालांकि इस प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन का फायदा नहीं मिलेगा.

मैक्समम प्लान में एक साल तक डाटा
कंपनी की तरफ से नए प्लान के बारे में कहा गया कि ये स्पेशल टैरिफ वाउचर सिर्फ वाउचर कॉल के लिए हैं. 99 रुपये और 319 रुपये का रीचार्ज कराने पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. हालांकि, इसमें आपको इंटरनेट डाटा का कोई फायदा नहीं होगा. इससे पहले भी बीएसएनएल (BSNL) ने किफायती कीमत वाला 'मैक्समम प्लान' लॉन्च किया था. मैक्समम प्लान प्लान में BSNL के प्रीपेड ग्राहकों को 999 रुपये के रीचार्ज में 365 दिन की वेलिडिटी के साथ 1 GB डाटा प्रतिदिन मिलता है.

40 केबीपीएस की स्पीड रह जाएगी
इसके अलावा मैक्समम प्लान में ग्राहक को 181 दिन तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का फायदा भी मिलेगा. बीएसएनएल का मैक्समम प्लान जम्मू कश्मीर और असम को छोड़कर सभी सर्कल के लिए लागू है. बीएसएनएल के नए प्लान में अनलिमिटेड डाटा के साथ एसएमएस मैसेज भी दिए जा रहे हैं. एक साल की वेलिडिटी वाले इस प्लान में रोजाना 1 GB डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम हो जाएगी. यदि आप एक दिन में 1 GB डाटा को यूज कर लेते हैं तो यह स्पीड 40 केबीपीएस की रह जाएगी.

181 दिन के बाद होगा बदलाव
बीएसएनएल के इस प्लान में 181 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा और मैसेज के लाभ मिलते हैं. 181 दिन के बाद इसमें कुछ बदलाव होते हैं. इसमें आपको डाटा का लाभ पूरे एक साल तक मिलेगा. वहीं यदि वॉयस कॉलिंग की बात करें तो सभी लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर सभी सर्कल में) मिलेगा. दिल्ली और मुंबई के लिए वॉयस कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज की जाएगी.

रोमिंग कॉल के लिए 60 पैसे प्रति मिनट
यह टैरिफ 181 दिन के बाद बदल जाता है. फिर इसके जरिए होम व रोमिंग कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर्ज से चार्ज की जाने लगेंगी. शुरू के 181 दिन बीएसएनएल के प्रीपेड यूजर को जहां 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे. बाद में इसके लिए 25 पैसे प्रति लोकल एसएमएस और 35 पैसे प्रति नेशनल एसएमएस चार्ज लिया जाएगा. बीएसएनएल का यह 999 रुपये वाला प्लान जियो और एयरटेल जैसा ही है.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: जियो के बाद इंटरनेट डाटा पैक बाजार में एक और बड़े धमाके की तैयारी चल रही है. यह धमाका सरकारी कंपनी BSNL और दुनिया के कई देशों में कम कीमत में इंटरनेट देने वाली कंपनी डाटाविंड की तरफ से होगा. डाटाविंड वो ही कंपनी है जो कम कीमत के मोबाइल फोन और टैबलेट भी उपलब्ध कराती है. डाटाविंड का मुख्यालय कनाडा में है. कंपनी की तैयारी हर रोज महज एक रुपया के शुल्क में असीमित इंटरनेट डाटा देने की. जानकारी के मुताबिक, यह प्लान फरवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है. अगर ये प्लान लॉन्च होता है तो जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन को तगड़ा झटका लग सकता है. साथ ही इन कंपनियों के यूजर्स को भी सोचने पर मजबूर कर देगा. 
BSNL के साथ होगा करार
कनाडा की डाटाविंड कंपनी अब BSNL के साथ एक समझौता करने जा रही है. इसमें वह यूजर्स को 1 रुपए में एक दिन के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा देगी. यानि यूजर्स महीने में सिर्फ 30 रुपए खर्च करके अनलिमिटेड डाटा का मजा ले सकेंगे. इस प्लान के आने से अब इंटरनेट प्लान में और कॉम्पिटिशन आ सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस प्लान के आने से डाटा प्लान और सस्ता हो जाएंगे. 

कैसे मिलेगा फायदा
डाटावंड कंपनी BSNL के साथ मिलकर इस प्लान को आम लोगों तक पहुंचाएगी. इसके लिए BSNL यूजर्स को डाटाविंड कंपनी द्वारा बनाए गए एक ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा. यह कंपनी का पेटेंटेड ऐप है. इसके बाद ही यूजर्स अनलिमिटेड डाटा को इस्तेमाल कर सकेंगे.

कनाडा के प्रधानमंत्री कर सकते हैं लॉन्च
डाटाविंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनीत सिंह तुली के मुताबिक, फरवरी के तीसरे सप्ताह में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत यात्रा पर आएंगे. उसी दौरान सस्ती इंटरनेट पैक सेवा को लॉन्च किया जा सकता है. इसके लिए बीएसएनएल पहले ही एमओयू पर हस्ताक्षर कर चुका है. इस प्लान में 1GB, 2GB जैसी कोई सीमा नहीं होगी, बल्कि अनलिमिटेड डाटा मिलेगा. यह यूजर्स पर निर्भर करेगा कि वह एक दिन में कितना डाटा का इस्तेमाल कर सकेगा.

BSNL के हिसाब से इंटरनेट की स्पीड
इंटरनेट पैक में जो डाटा मिलेगा, उसकी स्पीड क्या होगी? तुली के मुताबिक, यह स्पीड BSNL की स्पीड के बराबर ही होगी. लेकिन, ब्राउजिंग स्पीड उससे 30 फीसदी बढ़ जाएगी. क्योंकि इसमें कंप्रेशन एक्सीलरेशन तकनीक के उपयोग से डाटा को 30 गुना कंप्रेस करके भेजा जाता है. इससे ब्राउजिंग के वक्त डाउनलोडिंग का समय घट जाता है. उदाहरण के लिए यदि किसी कंटेंट को डाउनलोड करने में लगने वाला सामान्य समय यदि 30-32 सेकंड है, तो उनके ऐप में यह महज एक या दो सकेंड में ही डाउनलोड हो जाएगा.

दूसरी कंपनियों से भी होगा करार
BSNL के अलावा डाटाविंड दूसरी कंपनियों से भी करार का मन बना रही है. फिलहाल करार सिर्फ बीएसएनएल के साथ ही हुआ है. इसके अलावा रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन आदि कंपनियों से बातचीत चल रही है. अगर दूसरी कंपनियां भी तैयार होती है, तो उनके ग्राहकों को भी सस्ती इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सकेगा.



डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए केरल के ग्रामीण एक्सचेंजों में 1,070 वाईफाई हॉट स्पॉट स्थापित करेगी।

Image result for भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए केरल के ग्रामीण एक्सचेंजों में 1,070 वाईफाई हॉट स्पॉट स्थापित करेगी।  BSNL के केरल सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक पी टी मैथ्यू ने कहा कि ये वाईफाई हॉट स्पॉट अगले छह महीने में लगाए जाएंगे।
पीटी मैथ्‍यू ने कहा कि,
हमारी योजना केरल के ग्रामीण इलाकों के एक्सचेंजों में 1,070 4G प्लस वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने की है। ये वाईफाई हॉटस्पॉट यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) के सहयोग से छह महीने में लगाए जाएंगे।
मैथ्‍यू ने कहा कि प्रयोगकर्ता इन हॉटस्पॉट से प्रत्येक माह 4GB डाटा मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले BSNL ने कहा कि उसने अपने ब्रॉडबैंड उपयोक्ताओं को पूर्व तय (डिफॉल्ट) सिस्टम पासवर्ड बदलने की सलाह दी थी। कंपनी ने यह सलाह पिछले सप्ताह अपनी ब्रॉडबैंड प्रणाली के एक हिस्से पर मालवेयर हमले के बाद जारी की थी। कंपनी का कहना है कि इस मालवेयर हमने का असर उन लगभग 2000 ब्रॉडबैंड मॉडम पर हुआ जहां ग्राहकों ने डिफाल्ट पासवर्ड (एडमिन) को बदला नहीं था।

Image result for मैलवेयर अटैक BSNL

अगर आप भी BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। BSNL ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स से अपना पासवर्ड बदलने को कहा है।

नई दिल्‍ली। अगर आप भी BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। BSNL ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स से अपना पासवर्ड बदलने को कहा है। कंपनी ने यह कदम करीब 2000 मॉडेम पर पिछले हफ्ते हुए मालवेयर अटैक को देखते हुए उठाया है। BSNL ने आज अपने कस्‍टमर्स को मैसेज भेजकर कहा कि वे पहले से रखे गए डिफाल्ट सिस्टम पासवर्ड को तुरंत बदल दें। आमतौर पर यूजर्स पासवर्ड डिफॉल्ट ही छोड़ देते हैं उनमें बदलाव नहीं करते। कंपनी के मुताबिक इस मैलवेयर का असर लगभग 2000 ब्रॉडबैंड मॉडेम पर हुआ है। ये सभी वे मॉडेम थे, जहां ग्राहकों ने डिफॉल्ट पासवर्ड एडमिन को बदला नहीं था।
इस बारे में BSNL के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले हफ्ते आए इस मालवेयर से कंपनी मोटे तौर पर निपट चुकी है। लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिए हम ग्राहकों को सलाह दे रहे हैं कि वे अपने पासवर्ड तुरंत प्रभाव से बदल लें। पासवर्ड बदलने के बाद वे बेफिक्र होकर ब्रॉडबैंड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैलवेयर हमले का असर बीएसएनएल के कोर नेटवर्क, बिलिंग या अन्य प्रणाली पर नहीं हुआ। मैलवेयर हमले से प्रभावित उपयोक्ताओं के पासवर्ड बदल गए हैं और वे लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं।
भारत में पिछले एक साल में मालवेयर अटैक से जुड़ी घटनाओं में तेजी आई है। इसके पीछे प्रमुख कारण लोगों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही है। ज्‍यादातर लोग ब्रॉडबैंड का इस्‍तेमाल करते समय पासवर्ड चेंज नहीं करते। अधिकतर लोग सिस्‍टम द्वारा दिया गया डिफॉल्‍ट पासवर्ड चेंज नहीं करते। हैकर इसी का फायदा उठाते हुए इन सिस्‍टम पर मालवेयर अटैक करते हैं। आपके लिए सलाह है कि यदि आप BSNL के अलावा अन्‍य कंपनियों का मॉडम इस्‍तेमाल करते हैं तो आपको निश्‍चित रूप से पासवर्ड चेंज करना चाहिए।
Powered by Blogger.