Showing posts with label ATM. Show all posts

बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से निकाल पाएंगे पैसे, जानें कैसे

अब लोग जेब में सिर्फ स्मार्टफोन रखकर आसानी से एटीएम जाकर पैसा निकाल सकते हैं


टेक्नोलॉजी के इस बदलते दौर में हमारी हथेली भर में आ जाने वाला स्मार्टफोन अब कई बड़े काम चुटकियों में पूरे कर देता है। बिल्स पेमेंट करने से लेकर खाना आर्डर करने तक सभी काम हमारा फोन ही पूरे कर देता है। अब एक और खास काम है जो फोन आसान करने वाला है। अब लोग जेब में स्मार्टफोन रखकर आसानी से एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं।
अमेरिका में शुरू हुई सुविधा:
दुनिया में ऐसी टेक्नोलॉजी ने कदम रख लिया है जिसमें बिना क्रेडिट या डेबिट कार्ड को साथ ले जाए भी आसानी से पैसे निकले जा सकते हैं। अमेरिका में लगभग 5000 एटीएम में यह सुविधा दी गई है। अगर आप गलती से अपना पर्स घर भूल आए हैं तो यह नया फीचर बड़े काम का साबित होगा। इस नए फीचर से बिना किसी परेशानी के आसानी से एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा। बस आपके पास अपना स्मार्टफोन होना चाहिए।
किस तरह काम करता है कार्डलैस एटीएम:
  • इस काम को पूरा करने के लिए एप्पल पे का बड़ा हाथ है।
  • बिना क्रेडिट या डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसे निकलने के लिए यूजर को सबसे पहले एप्पल पे का इस्तेमाल करते हुए फोन में मौजूद वॉलेट फीचर को एक्टिवेट करना होगा।
  • इसके बाद NFC नियर फील्ड कम्यूनिकेशन तकनीक के जरिये ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा ।
  • इस ट्रांजैक्शन के लिए एटीएम में पहले से एक चिप इंस्टॉल होगी। इसी के जरिए ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा।
मोबाइल पेमेंट, मोबाइल वॉलेट के इस युग में अब कार्डलैस एटीएम की शुरुआत अमेरिका में हुई है। उम्मीद है की यह सुविधा धीरे-धीरे भारत समेत अन्य देशों में भी लाई जाएगी। इसी के साथ एप्पल पे के अलावा पेमेंट करने के अन्य विकल्प भी जोड़े जाएंगे। इससे लोगों को और सुविधा हो जाएगी।

Image result for RuPay कार्ड
आपका RuPay कार्ड सिर्फ ATM मशीन से पैसे निकलवाने के लिए नहीं है बल्कि इस पर आपको सरकार की तरफ से दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध कराया जा रहा है


नई दिल्ली। अगर आपके बैंक ने भी आपके खाते के साथ डेबिट कार्ड के तौर पर RuPay कार्ड दिया है तो यह खबर आपके लिए है। आपका RuPay कार्ड सिर्फ ATM मशीन से पैसे निकलवाने के लिए नहीं है बल्कि इसपर आपको सरकार की तरफ से दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शुक्रवार को वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब मे यह जानकारी दी।


वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि RuPay कार्ड धारकों की दुर्घटना से मृत्यु होने या स्थायी विकलांग होने पर दुर्घटना बीमा दिया जाता है। इस पॉलिसी के तहत RuPay क्लासिक कॉर्ड होल्डर्स को 1 लाख रुपए के बीमा कवर के हकदार हैं जबकि प्रीमियम कार्ड होल्डर्स को 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है। वित्तमंत्री ने यह भी बताया कि वित्तवर्ष 2016-17 के दौरान देशभर में कुल 872 कार्ड होल्डर्स को बीमा राशी दी गई है।


यहां यह जानना भी जरूरी है कि सिर्फ RuPay कार्ड होल्डर्स को ही दुर्घटना बीमा की सुविधा नहीं है बल्कि ATM, डेबिट और क्रेडिट कार्ड बनाने वाली दूसरी कंपनियां भी इस तरह का बीमा कवर मुहैया कराती है। देश में ज्यादातर VISA, MasterCard और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियां इस तरह के कार्ड बनाती हैं।

बेंगलुरु और महाराष्ट्र में कई लोगों के साथ एक अजीब सी घटना हुई. इन सभी लोगों के ATM कार्ड घर में रखे होने के बावजूद इनके एकाउंट से पैसे निकाले गए. इनमें से ऐसा कोई नहीं था, जिसका ATM कार चोरी हुआ हो या बैंक की डिटेल्स इधर-उधर हुईं हों. फिर ऐसा कैसे हुआ?

बेंगलुरु में जब इस तरह की 30 से ज़्यादा कंप्लेंट आयीं तो ये बात सामने आई कि वहां की एटीएम मशीनों के साथ ज़बरदस्त छेड़-छाड़ की गयी. ये छेड़-छाड़ इतने बड़े लेवल की थी कि लोगों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स, उनके एटीएम पिन तक इनमें कॉपी कर लिए गए. 


Cooke Town के Rajith Ravi को उस समय झटका लगा जब उनके HDFC अकाउंट से तीन बार पैसे निकाले गए और उनका एटीएम कार्ड घर पर था. ये सभी Transaction ठाणे के किसी एटीएम से हुए थे. 

ऐसा ही कुछ सर्वेश के साथ हुआ, जिसकी पूरी की पूरी सैलरी उसके South Indian Bank से निकाल ली गयी, जबकि कार्ड उसी के पास था.


साइबरक्राइम पुलिस इन इस तरह के केस सामने आने के बाद ये पता लगाया कि कई ATM मशीनों में ATM Skimmers लगे थे, जो क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल्स को कॉपी कर लेते थे. ऐसे ही एक और पिनहोल से एटीएम पिन कॉपी कर लिया जाता है.

इस तरह के एटीएम रैकेट को पुलिस महानगरों में कई दफ़े पकड़ चुकी है और बेंगलुरु में लोगों के साथ जो भी हो रहा है, वो भी इन्हीं लोगों के कारनामे हैं.

एहतियात के तौर पर आप भी किसी दूर-दराज के एटीएम या ऐसे एटीएम में न जाएं, जो अपनी ब्रांच से अलग हों. और एटीएम इस्तेमाल करने के दौरान भी ये देख लें कि उसके साथ कोई ऐसी छेड़-छाड़ न की गयी हो.
Powered by Blogger.