Showing posts with label सोशल मीडिया. Show all posts

किसी शिकारी जानवर के लिए छुपने की कला बहुत ज़रूरी होती है. अब वो इंसान तो है नहीं कि दूर से निशाना लगाया और शिकार चित्त. अधिकतर शिकारी जानवरों में ये खूबी होती है, वो पेड़ की हरियाली में भी छिप जाते हैं और सूखी घास में भी. 
हाल ही में जर्मनी के वाइल्ड लाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र Ingo Gerlach ने, केन्या के मसाई मारा में ऐसे ही घात लगाए चीते को अपने कैमरे में कैद किया. ये चीता Ingo को तो दिख गया पर हमें खोजने में 10 मिनट लग गए.

अगर आपको ये चीता दिख रहा है तो कमेंट करिए !

और अगर नहीं दिख रहा तो देख ने के लिए यहाँ क्लिक करे !



silicon valley के लिए चित्र परिणाम

अमरीका की सिलीकॉन वैली में घरों की कमी के बाद सोशल साइट फेसबुक ने यहां घर बनाने का फैसला लिया है।
सेन फ्रांसिस्को। अमरीका की सिलीकॉन वैली में घरों की कमी के बाद सोशल साइट फेसबुक ने यहां घर बनाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को इस फैसले की घोषणा करते हुए फेसबुक ने कहा कि वह खुद 1500 घरों का निर्माण करेगा। फेसबुक इन घरों का निर्माण अपने मुख्यालय के पास करेगा। इन घरों को फेसबुक के कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

सेन फ्रांसिस्को में हुई घरों की कमी

फेसबुक, अल्फाबेट इंक, गूगल और अन्य तकनीकी कंपनियों के विकास के साथ कर्मचारियों की संख्या बढऩे से नजदीकी शहर सेन फ्रांसिस्को में भी घरों की कमी हो गई है। इसके चलते इन कंपनियों के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सेन फ्रांसिस्को से आने-जाने में समय की बर्बादी भी होती है। कर्मचारियों को इस परेशानी से बचाने के लिए ही फेसबुक ने घर बनाने का फैसला लिया है।
facebook के लिए चित्र परिणाम


दूर रहने वाले कर्मचारियों को देनी पड़ती हैं अतिरिक्त सुविधाएं

सिलीकॉन वैली से दूर रहने वाले कर्मचारियों को कंपनियां अतिरिक्त सुविधाएं देती हैं। इससे कंपनियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। मौजूदा समय में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को इंटरनेटयुक्त बसें उपलब्ध करा रही हैं। वहीं, फेसबुक कार्यालय के नजदीक शिफ्ट करने के लिए अपने कर्मचारियों को 10 हजार डॉलर का इंसेटिव ऑफर कर रही है।

Sofia Magerko यूक्रेन के Izyum शहर की रहने वाली थी. पिछले हफ़्ते, अनजाने में ही उन्होंने अपनी मौत को Instagram पर Live कर दिया.

16 वर्षीय Sofia Magerko और उनकी 24-वर्षीय दोस्त Dasha Medvedeva, Sofia की BMW में मस्ती कर रहे थे. Sofia बहुत ही तेज़ रफ़्तार में कार चला रही थी. वो Instagram पर लाइव कर रहे थे. तेज़ रफ़्तार और शराब के नशे में होने के कारण, उनकी कार Lamp Post से जाकर टकरा गई.

वीडियो में Sofia की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी दोस्त की अस्पताल ले जाते हुए मृत्यु हो गई.

Accident Spot की तस्वीरों से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Accident कितना भयानक था. Accident से कुछ पल पहले दोनों दोस्तों ने ये बातें कर रहे थे कि उन्हें अपनी ज़िन्दगी बहुत पसंद है.

ज़िन्दगी बहुत ही छोटी सी है, इसे अपने उसूलों पर जीना ठीक है, पर थोड़ी सावधानी भी बहुत ज़रूरी है. कोई भी असावधानी का आपके अपनों पर क्या असर पड़ेगा, एक दफ़ा इस पर सोच लीजियेगा.

ये वीडियो देखने से पहले हमें बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी.


ये पहली बार नहीं है जब लाइव वीडियो के दौरान किसी की मौत हो गई हो.


आठ साल का ये लड़का अगर खड़ा हो जाए तो अमिताभ बच्चन लगेंगे 'बौने'
मेरठ के करन की लंबाई 6 फुट 6 इंच है.

खास बातें

  1. करन की मां श्वेतलाना 7 फुट 2 इंच लंबी हैं
  2. पिता संजय सिंह की लंबाई भी 6 फीट 7 इंच है
  3. करन के नाम सबसे लंबे नवजात का रिकॉर्ड
नई दिल्ली: यूं तो देश में कई लंबे लोग हैं, पर जैसे ही यह शब्द जेहन में आता है तो अमिताभ बच्चन की छवि सामने आ जाती है. दरअसल, अमिताभ टीवी चैनलों से लेकर अखबारों में हर रोज दिख जाते हैं. इन दिनों एक लड़का चर्चा में है, क्योंकि वह महज आठ साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन से ज्यादा लंबा है. आमतौर पर इस उम्र में बच्चों की लंबाई अधिकतम तीन फुट होती है, लेकिन यह लड़का छह फुट लंबा है. अमिताभ बच्चन की लंबाई 1.88 मीटर (6 फुट 2 इंच) है, जबकि इस आठ साल के लड़के की ऊंचाई 6 फुट 6 इंच है. मिरर की खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला करन सिंह अपनी लंबाई को लेकर सुर्खियों में है.

इस लड़के के मां-पिता भी काफी लंबे हैं. करन की मां श्वेतलाना 7 फुट 2 इंच लंबी हैं. वह भारत की सबसे लंबी महिला हैं. वहीं करन के पिता संजय सिंह की लंबाई भी 6 फीट 7 इंच है. मां श्वेतलाना बताती हैं कि जन्म के समय ही करन काफी लंबा था. उसका नाम सबसे लंबे नवजात के रूप में गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है.

karan
इन तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरठ का करन कितना लंबा है.

करन के पिता संजय सिंह कहते हैं कि करन का कद इतना अधिक है कि क्लास में वह अपने दोस्तों से दोगुना लंबा नजर आता है. बकौल संजय करन का कद लगातार बढ़ रहा है. हमें उम्मीद है कि वो दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकार्ड भी तोड़ सकता है. माँ श्वेतलाना बॉस्केटबाल की कई नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल जीत चुकी हैं.

 

खेल के दौरान करन के दोस्तों को काफी परेशानी होती है. करन जब बॉल को अपने हाथों में ले लेता है तो उसके दोस्त उससे छीन नहीं पाते हैं. दौड़ में करन किसी को जीतने नहीं देता है.

चेन जब सिर्फ 5 साल का था, तब से ही उसकी ट्रेनिंग एक पेशेवर जिम्नास्ट की तरह हो रही है. चेन जब केजी में ही पढ़ता था तभी उसके साहस और फुर्ती देखकर उसे जिम्नास्टिक के लिए चुना गया था.

 
7 साल के इस बच्चे के 'एट पैक ऐब्स' देख बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर्स रह जाएंगे दंग...
चेन ने अभी हाल ही में एक प्रतियोगिता में 6 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है.

खास बातें

  1. महज साढ़े 7 साल के चेन यी के नाम कई उपलब्धियां दर्ज
  2. हाल ही में एक प्रतियोगिता में 6 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चेन यी की फोटो
नई दिल्ली: देश और दुनिया में हर कोई अपनी बॉडी को चुस्त और दुरुस्त रखना चाहता है. इसके लिए वह खाने-पीने के साथ-साथ रोजाना व्यायाम पर भी खास ध्यान देता है. लेकिन 'सिक्स पैक ऐब्स' और 'एट पैक एब्स' बनाने के लिए हम एक उम्र तक इंतजार करते हैं. दुनिया के कुछ देशों में ऐसा नहीं है. इनमें चीन भी शामिल है. चीन में बच्चों को शुरुआत से ही ओलंपिक खेलों के लिए तैयार किया जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन के एक ऐसे ही बच्चे ने सनसनी मचा रखी है. महज साढ़े 7 साल के इस बच्चे के 'एट पैक ऐब्स' देखकर बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर्स भी दंग रह जाएंगे.

जी, हां हम बात कर रहे हैं साढ़े 7 साल के जिम्नास्ट चेन यी की. इतनी कम उम्र में ही चेन के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं. अभी हाल ही में एक हांग्जो में हुए एक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में चेन ने 6 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते. 'पीपल्स डेली चाइना' ने फेसबुक पर इस बच्चे की तस्वीर पोस्ट की है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रही है. दो दिन के भीतर ही इस फोटो को लगभग 33 हजार लोगों ने लाइक किया, वहीं, 700 के करीब लोग इसे शेयर कर चुके हैं. इस फोटो पर कमेंट करने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. 

 

'पीपल्स डेली चाइना' के अनुसार चेन जब सिर्फ 5 साल का था, तब से ही उसकी ट्रेनिंग एक पेशेवर जिम्नास्ट की तरह हो रही है.  चेन जब केजी में ही पढ़ता था तभी उसके साहस और फुर्ती देखकर उसे जिम्नास्टिक के लिए चुना गया था. चेन के कोच ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अपनी ट्रेनिंग पर खासतौर से ध्यान रखता है.

पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के यूजर्स पूरी दुनिया में मौजूद हैं। फेसबुक में मौजूद फीचर्स इसे इंटरनेट यूजर्स के बीच इतना लोकप्रिय बनाते हैं। फेसबुक को लोग पर्सनल और प्रोफेशन दोनों ही जरूरतों के लिए यूज करते हैं। इसके जरिए हम अपने दोस्तो और फैमिली से कनेक्ट रहते हैं। 
इनमें से कई लोग हमारी प्रोफाइल पर विजिट करते हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि कौन आपकी फेसबुक प्रोफाइल को चोरी-छुपे देखता है ? अगर हां, तो हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप ये जान सकते हैं कि किसने आपकी फेसबुक प्रोफाइल को देखा।

    • ये देखने के लिए कि कौन आपके फेसबुक प्रोफाइल पर बार-बार विजिट करता है, सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाकर साइट साइड में तीन डॉट दिखेंगे उन पर क्लिक करें।
      • यहां Settings में जाएं और more tools में जाकर Extension में जाएं। यहां Get More Extension पर क्लिक करें।

      • इसके बाद यहां आपको एक सर्च बॉक्स दिखेगा। उसमें Flatbook सर्च करें। इसके बाद क्रोम में Add करने के लिए राइट साइड में एक ऑप्शन आएगा। यहां से इसे क्रोम में ऐड कर दें। अब ये डाउनलोड हो जाएगा।
      • Flatbook एक्सटेंशन क्रोम में ऐड हो चुका है। अपना फेसबुक अकाउंट रिफ्रेश कीजिए। यहां आपको फ्लेटबुक नाम से एक ऑप्शन मिलेगा।

      • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने विजिटर्स का ऑप्शन आ जाएगा और इसके बाद आपके सामने आपके फेसबुक फ्रेंड की लिस्ट आ जाएगी, जो सबसे ज्यादा आपकी प्रोफाइल विजिट करते हैं।

      फेसबुक के नए फीचर में कोई डाउनलोड नहीं कर सकेगा आपकी प्रोफाइल पिक्चर


      फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए गुरुवार को नए फीचर्स जारी कर दिए हैं। इन फीचर्स के जरिए न सिर्फ आप अपनी प्रोफाइल सिक्युर कर सकते हैं, बल्कि डिजाइन भी कर सकते हैं। फेसबुक ने ये फीचर्स यूजर्स की प्रोफाइल इमेज की सिक्युरिटी बढ़ाने के लिए पेश किया है।


      दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने दो फीचर्स शामिल किए हैं। इन फीचर्स के आने के बाद यूजर्स की प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड करने और शेयर करने से सुरक्षित किया जा सकेगा। बता दें कि फेसबुक पर यूजर्स की प्रोफाइल डाउनलोड कर उनका गलत इस्तेमाल करने से रोकने के लिए फेसबुक ने ये कदम उठाया है।


      बता दें कि इस नए टूल नई दिल्ली के सेंटर फॉर सोशल रिसर्च एंड लर्नगि लिंक्स फाउंडेशन समेत कई संगठनों ने साथ मिलकर डेवलप किया है। इसके अलावा फेसबुक पर एक और नया टूल आया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर को डिजाइन भी कर सकते हैं।
       

      फेसबुक की प्रोडक्ट मैनेजर आरती सोमान ने कहा, 'हम नए टूल शुरू कर रहे हैं जो भारत में लोगों को इस मामले में ज्यादा कंट्रोल देगा कि प्रोफाइल पिक्चर कौन डाउनलोड और शेयर कर सकता है। इसके साथ हम वे रास्ते भी तलाश रहे हैं जिनके जरिए लोग प्रोफाइल पिक्चर के साथ आसानी से डिजाइन जोड़ सकते हैं। इसे हमारी रिसर्च ने गलत इस्तेमाल रोकने में मददगार पाया गया है।' उन्होंने कहा, 'भारत में मिले अनुभव के आधार पर हम इसे जल्द ही दूसरे देशों में शुरू करेंगे।'

      Powered by Blogger.