नई दिल्लीः मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आखिरकार वो सुविधा आ गई है, जिसका लंबे समय से सभी लोग इंतजार कर रहे थे। अब आप घर बैठे आसानी से अपने मोबाईल को आधार से लिंक करवा सकते है। यूआईडीएआई ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिसकी बदौलत आप अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से घर बैठे लिंक कर सकते हैं।
आधार अथॉरिटी ने एक ट्वीट कर कहा है कि उसने आधार रीवेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी कर दिया है। इस निर्देश में कंपनियों से कहा गया है कि वे ओटीपी के जरिये मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा प्रदान करें। आधार अथॉरिटी ने कहा है कि इसके लिए कंपनियां अपनी वेबसाइट और ऐप पर पुख्ता इंतजाम करे या फिर वह आईवीआरएस के जरिए यह सुविधा प्रदान करे।फिलहाल वेबसाइट पर तो नहीं, लेकिन आईवीआरएस के जरिए आप अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं. इसके लिए यूआईडीएआई ने 14546 टोल फ्री नंबर जारी किया है. आप इस नंबर पर कॉल करके आसानी से अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर सकते हैं।

ऐसे करें लिंक
-इसके लिए आपको जिस मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना है, उससे टोल फ्री नंबर 14546 पर कॉल करना होगा
-इस पर कॉल करने के बाद आप से आधार नंबर पूछा जाएगा. आपको अपना आधार नंबर एंटर करना है।
-जैसे ही आप अपना आधार नंबर यहां एंटर करेंगे, आधार के साथ रजिस्टर आपके मोबाइल नंबर पर 'वन टाइम पासवर्ड' आएगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, वैसे ही इसे एंटर कर दीजिए. ओटीपी एंटर करते ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा
जानकारी दर्ज करते वक्त ये जरूर ध्यान रखें कि आप सही-सही जानकारी दें क्योंकि जैसे ही आप अपनी आधार डिटेल यहां एंटर करेंगे, वैसे ही यूआईडीएआई का सिस्टम इसे वेरीफाई करेगा। जानकारी सही होने के बाद ही आपका नंबर लिंक होगा।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment
Post a Comment