इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए दिन पर दिन नए फीचर ला रहा है। ताकि यूजर को बेहतर सुविधा दे सके। वीडियो कालिंग, बिजनेस एप, जैसी कई सुविधा व्हाट्सएप ने अपने यूजर के लिए अपडेट की है। अब कुछ ऐसा ही एक और फीचर व्हाट्सएप यूजर के लिए ला रहा है जिससे आप पेमेंट कर सकते है।
मीडिया रिपोर्ट में के अनुसार व्हाट्सएप का पेमेंट फीचर भारत में अगले महीने तक लाइव हो सकता है। माना जा रहा है की व्हाट्सएप इस फीचर की फाइनल टेस्टिंग फेज में हैं। शुरुआत में यह फीचर कुछ व्हाट्सएप यूजर्स को ही उपलब्ध कराया जाएगा। पेमेंट फीचर फरवरी तक पेश किया जा सकता है।
खबरों की मानें तो अपने पार्टनर बैंक्स के साथ प्लेटफार्म बीटा स्टेज पर है। ट्रायल अगर सही गया तो फीचर को फरवरी में लाइव किया जा सकता है। कंपनी भारत के कुछ पॉपुलर बैंक्स के साथ मिलकर इसकी टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के साथ साझेदारी की है।
इस फीचर के तहत व्हाट्सप्प चैट में अटैचमेंट ऑप्शन के तहत नजर आएगा रुपया सिंबल। इसका इस्तेमाल करते हुए यूजर्स एक सिंपल वन स्टेप प्रोसेस के जरिए फंड ट्रांसफर कर पाएंगे। इसमें केवल ट्रांसफर की जाने वाली रकम और UPI PIN डालना होगा। पेमेंट्स करने के लिए यूजर्स को चैट स्क्रीन से एग्जिट नहीं करना होगा। अगर व्हाट्सअप सफलतापूर्वक यह फीचर लॉन्च करता है तो यह भारत में पेटीएम, मोबिक्विक समेत दूसरे मौजूदा प्लेयर्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
sourse google
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment