फेसबुक अपने यूजर के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज को सीधे व्हाट्सएप पर पोस्ट करने के लिए परीक्षण कर रहा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर तस्वीरें, वीडियो और जीआईएफ व्हाट्सएप पर पोस्ट कर सकेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि यह स्टोरीज 24 घंटे के बाद खुद ब खुद डिलीट हो जाती है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि व्हाट्सएप पर पोस्ट करने के बाद भी क्या यह स्टोरीज 24 घंटे के बाद खुद ब खुद डिलीट हो जाएगी।
अंग्रेजी वेबसाइट टेक क्रन्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इंस्टाग्राम स्टोरी को व्हाट्सएप स्टेट्स के रूप में पोस्ट किया जा सकेगा और ये व्हाट्सएप के बाकी हिस्सों की तरह एन्क्रिप्टेड होगा।
फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की है कि 'इंस्टाग्राम स्टोरीज' और 'व्हाट्सएप स्टेट्स' दोनों में फिलहाल 300 मिलियन दैनिक सक्रिय यूजर हैं। फेसबुक पहले ही अमेरिका में फेसबुक और इंस्टाग्राम को सिंडिकेट करने का फीचर ला चुका है, जिससे यूजर्स अपनी 'इंस्टाग्राम स्टोरीज़' को सीधे फेसबुक स्टोरीज के रूप में शेयर कर सकते हैं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment
Post a Comment