रिलायंस जियो ने गणतंत्र दिवस के मौके पर नए प्लान पेश किए हैं। 98 रुपये में ही 28 दिनों के अनलिमिटेड प्लान के साथ 50% अधिक डेटा का ऑफर दिया गया है। नए टैरिफ 26 जनवरी 2018 से उपलब्ध होंगे।

 पहली बार 98 रुपये का प्लान



इस धमाकेदार प्लान के तहत ग्राहक 28 दिनों के लिए मुफ्त वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

 दूसरों से कम कीमत पर ज्यादा का वादा



जियो ने दावा किया है कि दूसरी कंपनियों के मुकाबले उसके प्लान 50 रुपये सस्ते हैं और समान कीमतों पर 50% अधिक डेटा दिया जा रहा है।

 हर दिन 500 MB अतिरिक्त डेटा



सभी मौजूदा 1 GB प्रतिदिन वाले पैक 1.5 GB प्रतिदिन हो गए हैं। 1.5 GB प्रतिदिन वाले पैक को प्रतिदिन 2 GB का कर दिया गया है।

 399 में मिलेगा ज्यादा



फ्लैगशिप 399 रुपये वाला प्लान अब 84 दिनों के लिए फ्री वॉयस, असीमित डेटा (1.5 जीबी रोजाना), असीमित एसएमएस और जियो ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन देगा।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.