Jaipur:  जियो यूजर्स के लिए लगातार नए-नए ऑफर्स लेकर आ रही है। अब जियो ने नए कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है।

इसमें कंपनी 398 या इससे ऊपर के रिचार्ज पर 400 रुपए का जियो कैशबैक दे रही है। 300 रुपए का कैश बैक सिलेक्टेड डिजिटल वॉलेट पर दिया जा रहा है।
मायजियो ऐप से रिचार्ज कराते ही जियो ऐप के माय वाउचर सेक्शन में 50-50 रुपए के 8 वाउचर ट्रांसफर हो जाएंगे, जिसका इस्तेमाल 398 रुपए या उससे ज्यादा के रिचार्ज और 91 रुपए या ज्यादा के डाटा एड ऑन रिचार्ज में कर सकते हैं।

ध्यान दे कि आप एक समय में केवल एक ही वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप आगे रिचार्ज करांगे तो आपको 50 रुपए का कैशबैक मिलता जाएगा। यह ऑफर ऑनलाइन रिचार्ज कराने पर 16 जनवरी से 31 जनवरी के बीच मिलेगा।
300 रुपए तक का कैशबैक दूसरे ऑनलाइन जैसे अमेजन पे, फोन पे, फ्रीचार्ज और Paytm जैसे आदि दे रहे हैं।रिलायंस जियो का रिचार्ज अमेजन पे से करने पर नए और पुराने यूजर्स को 50 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। 
मोबिक्विक से जियो के नए और पुराने यूजर्स रिचार्ज करते वक्त JIOGIFT कोड डालेंगे तो 300 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा। Paytm से जियो का 398 रुपए या इससे ज्यादा का रिचार्ज करते वक्त नए यूजर NEWJIO कोड डालेंगे तो उन्हें 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। 

इसके अलावा पुराने यूजर्स PAYTMJIO कोड डालेंगे तो उन्हें 30 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.