टेक डेस्क। इमोजी वॉट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर सबसे अधिक इस्तेमाल होते है। आजकल की चैटिंग में इमोजी का काफी ट्रेंड है। हर तरह के इमोजी चैटिंग बॉक्स में अवेलेबल है। कुछ समय पहले सनी लियोनी और पंजाबी भांगड़ा जैसे इमोजी आने की खबर आपको बताई थी। अब ट्विटर देशभक्ति के जज्बे को दिखा रहा है।
हमेशा से ट्विटर पर खास अवसरों पर नए इमोजी पेश किए जाते  है। अब ट्विटर ने भारत में रिपब्लिक डे के मौके पर एक खास इमोजी उतारा है। इसे देश में 26 जनवरी को होने वाले रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन से पहले लॉन्च किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इमोजी नौ भाषाओं में उपलब्ध होगा।
इसमें दिल्ली का इंडिया गेट नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्विटर इंडिया की महिमा कौल ने बताया, 'ट्विटर इंडिया गेट की कस्टमाइज्ड इमोजी के साथ गणतंत्र दिवस के उत्सव में शामिल होने को लेकर बहुत खुश है।  इमोजी में यह राष्ट्रीय प्रतीक उस एकता को प्रतिबिंबित करता है जो इस दिन सार्वजनिक तौर पर देखने को मिलती है।'
आपको बता दें कि इंडिया गेट पर हर साल इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर देश के प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस की परेड से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। इसलिए इंडिया गेट को इमोजी में दिखाया। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने नई इमोजी के इस्तेमाल से ट्वीट कर बताया, 'गणतंत्र दिवस की परेड में देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ भारतीय सैन्य बलों और स्वदेशी सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.