ऑटो डेस्क। अब तक आपने साइकिल को हवा से चलते देखा होगा। उसके बाद इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने का काम किया जा रहा है। हाल ही में खबर मिली है कि अब हाइड्रोजन गैस से चलने वाली साइकिल भी आने वाली है। हो भी क्यों न दिनों दिन पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए फ्रेंच  स्टार्ट-अप कंपनी प्राग्मा इंडस्ट्रीज अब हाइड्रोजन पावर से चलने वाली साइकिल को पेश करने जा रही है।
यह साइकिल पेट्रोल और डीजल पर खर्च होने वाले पैसो को बचाएगी और। यह साइकिल पेट्रोल और डीजल की जगह हाइड्रोजन गैस से चलती है।  इस इलेक्ट्रिक साइकल का नाम अल्फा बाइक है। इस साइकिल को कॉर्पोरेट या म्युनिसिपल फ्लीट्स में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।  जानकारी के मुताबिक प्राग्मा कंपनी ने पिछले साल 100 हाइड्रोजन पावर्ड इलेक्ट्रिक साइकिल का निर्माण किया है और आने वाले समय में कंपनी 150 साइकिल तैयार करने का प्लान कर रही है।
कंपनी के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव पाएरे फोर्टे के मुताबिक, यह पहली कंपनी होगी जिसने हाइड्रोजन पावर से चलने वाली साइकिल बनाई है। हालांकि कई अन्य कंपनियों के पास हाइड्रोजन बाइक का प्रोटोटाइप तो है लेकिन उन्होनें ऐसी बाइक भी तक नहीं बनाई। इस नई अल्फा बाइक की खास बात यह है कि यह साइकिल केवल 2 लीटर हाइड्रोजन में 62 मील यानी तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
साथ ही इस साइकिल को चार्ज होने में भी अधिक समय नहीं लगता। यह ई-बाइक से जल्दी चार्ज हो जाती है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल इस शानदार साइकिल की कीमत 7,500 यूरो यानी तकरीबन 6 लाख रुपए मानी जा रही है। वहीं कंपनी इस साइकिल की कीमत में पांच हजार यूरो की कटौती करने पर विचार कर रही है। अगर कीमत कम होती है तो यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स के बराबर में आ सकती है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.