इंस्टाग्राम इस समय सोशल मीडिया एप में सबसे अधिक पॉपुलर हो रहा है। इसमें यूजर्स के लिए समय-समय पर अनेक फीचर एड किए गए। अब तक इंस्टाग्राम पर केवल फोटोज और विडियो ही स्टोरीज में लगा सकते है। इसमें टेक्स्ट की स्टोरीज बनाने का विकल्प नहीं था। इसलिए Instagram अपनी स्टोरीज फीचर के लिए एक और नए फीचर Type की टेस्टिंग कर रहा है।
इस टेस्टिंग के सफल होने के बाद यूजर्स टेक्स्ट में भी इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कर सकेंगे। इसमें भी वॉट्सएप के जैसे शब्दों को स्टोरीज में शेयर कर सकेंगे। पिछले साल इस नए फीचर की टेस्टिंग जापान में की गई थी वहीं इस साल अन्य देशों में भी इसकी टेस्टिंग हो रही है।
अभी तक इंस्टाग्राम स्टोरीज में जैसे ही क्लिक करते है केवल फोटो और विडियो अपलोड करने का ही ऑप्शन मिलता है। इस नए फीचर के आने के बाद जब इंस्टाग्राम अपडेट होगा तो उसमें टेक्स्ट स्टोरीज का भी ऑप्शन मिलेगा। यह नया फीचर बिल्कुल वॉट्सएप के स्टेटस की तरह काम करता है। ऐसे में आपके पास ऑप्शन होगा कि आप किसी मैसेज को भी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर कर सकेंगे।
वहीं इस फीचर को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कई ऑप्शन है। इसमें टेक्स्ट बैकग्राउंड में आपको कई कलर भी मिलेंगे, जहां से बैकग्राउंड कलर चुनकर स्टोरीज को अट्रेक्टिव बना सकते है। साथ ही आपको टेक्स्ट के बैकग्राउंड में फोटो डालने का भी ऑप्शन मिल सकता है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment